केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने नवीन कलेक्ट्रेट भवन का किया शुभारंभ

15 करोड़ 7 लाख 60 हजार  रूपये की लागत से बने…

केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने नवीन कलेक्ट्रेट भवन का किया शुभारंभ

मुरैना। केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को नवीन कलेक्ट्रेट भवन का फीता काटकर शुभारंभ किया। केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने बताया कि 15 करोड़ 7 लाख 60 हजार  रूपये की लागत से इस भवन का बेहतर निर्माण हुआ है। इसके निर्माण होने से अब शासकीय कार्य सुगमता पूर्वक और तेज गति से हो सकेंगे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रूस्तम सिंह, पूर्व विधायक रघुराज सिंह कंषाना, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेशपाल गुप्ता, चंबल कमिश्नर आरके मिश्रा, कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक अनुराज सुजानिया सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Comments