भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा को हुआ कोरोना

प्रदेश में एक बार फिर से रफ्तार पकड़ रहा है कोरो ना...

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा को हुआ कोरोना



भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। भाजपा नेता प्रभात झा ने ट्वीट करके अपने संक्रमित होने की जानकारी दी है उन्होंने कहा कि मैं पार्टी के कार्य से पिछले सात-आठ दिनों से ग्वालियर में था और अस्वस्थता महसूस कर रहा था। इसीलिए डॉक्टरों की सलाह पर मैंने अपना कोरोना टेस्ट करवाया है, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस दौरान जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं। वह अपना कोरोना टेस्ट जरूर करवा लें। मध्यप्रदेश में कोरोना के केस एक बार फिर से रफ्तार पकड़ रहे हैं हर रोज कुरौना के हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। बता दें कि प्रभात झा पिछले कुछ दिनों से लगातार सभाएं कर रहे हैं ग्वालियर चंबल की विधानसभाओं की जिम्मेदारी संभाल रहे भाजपा नेता झा कई राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल हुए हैं इस दौरान उनके संपर्क में हजारों लोग और कार्यकर्ता आए हैं। पिछले हफ्ते 3 दिन तक ग्वालियर में भाजपा ने मेगा सदस्यता अभियान चलाया था। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, सीएम शिवराज सिंह चौहान, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने एक साथ मंच भी साझा किया था। झा तीनों दिन कार्यक्रम में मौजूद रहे थे।


ग्वालियर में लगातार तीन दिन से 200 से ज्यादा केस आ रहे। रविवार को 218 नए मामले सामने आए थे। अब तक यहां पर 5 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरे प्रदेश में ग्वालियर विधानसभा उपचुनावों को देखते हुए इस वक्त चुनाव का अखाड़ा बना हुआ है। यहां पर बीते दो दिनों से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर डेरा डाले हुए हैं। वह हर रोज सभाएं कर रहे हैं और लोगों से मिल रहे हैं।


मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, भाजपा के छह से अधिक मंत्री, जिसमें पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर गोपाल भार्गव और स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी का अब भी इलाज चल रहा है। वहीं भाजपा और कांग्रेस के 15 से अधिक विधायक संक्रमित हो चुके हैं।

Comments