प्रदेश में अब हर दिन मिल रहे 800 से ज्यादा संक्रमित
हर दिन औसत 13 मौतें…
प्रदेश में अब हर दिन मिल रहे 800 से ज्यादा संक्रमित
राजधानी समेत प्रदेश में कोरोना मरीजों की मौतों का आंकड़ा थम नहीं रहा है। बीते 10 दिन का डाटा देखें तो भोपाल में 56 तो प्रदेश में 131 मरीजों ने दम तोड़ा। यानी राजधानी में संक्रमण से औसतन हर दिन 5 तो प्रदेश में 13 मौतें हुईं। जबकि क्रमश: 1532 और 8206 नए मरीज भी बढ़े।
इसी दौरान राजधानी में 1797 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। इन दस दिनों में रिकवरी रेट 10.79% तो मौतों का ग्राफ 0.20% बढ़ा। शनिवार को राजधानी में 152 नए संक्रमित मिले, जबकि चार मरीजों की जान चली गई। मृतकों में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. महेंद्र जैन भी शामिल हैं। वह जेपी अस्पताल और बैरागढ़ के सिविल अस्पताल में सालों तक सेवाएं देते रहे।
उन्हें 27 जुलाई को पॉजिटिव मिलने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। 11 दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद वे कोरोना से जंग हार गए। नए संक्रमितों में 12 मुल्जिम भी हैं। इनको जिला जेल से टीबी अस्पताल में शिफ्ट किया है। जेल में अभी 200 बंदी है। इन्हें भी बैरकों में क्वारेंटाइन किया जा सकता है। इनके अलावा एयरपोर्ट रोड स्थित सुविध विहार कॉलोनी के एक ही परिवार के नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
Comments
Post a Comment