Gwalior News 24

Business

 

 "मानव एकता दिवस" के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन 24 अप्रैल को...

अभियान दिखने मे छोटा सा है लेकिन...

देश की 135 करोड जनता से एक अपील !

24 घंटे मे देश की 135 करोड जनता तक संकल्प पत्र पहुंचाया जाना लक्ष्य है। यह अभियान दिखने मे छोटा सा है लेकिन अरबों रुपये के भोजन की बर्बादी को रोकेगा। संकल्प पत्र को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने में सहभागी बन कर अभियान का हिस्सा बनें। मैं भी ये संकल्प लेता हूं।

Pratham Enterprises



New Agrawal Dairy


Our Viewers

Scan the QR Code given below if...

Scan the QR Code given below if...
If you wants to contribute in the world media financially support please Scan the QR Code.

Thanks for visiting G.News 24

Google

Google

Google

Subscribe Us


 

Life & style

Games

Sports

» » इतिहास बताता है कि भारत हर चुनौती से जीता : PM मोदी

एक तरफ कोरोना से लड़ रहे तो दूसरी तरफ…
इतिहास बताता है कि भारत हर चुनौती से जीता : PM मोदी

नई दिल्ली। ब्रिटेन में आज से इंडिया ग्लोबल वीक 2020 शुरू हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस प्रोग्राम का वीडियो लिंक से इनॉगरेशन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा- इतिहास बताता है कि भारत हर चुनौती से जीतता आया है। उसका पूरी तरह सामना करता है। हम एक तरफ तो कोरोना से जंग लड़ रहे हैं तो दूसरी तरफ अर्थव्यवस्था को भी संभालने में भी कामयाब रहे। मोदी ने कई और मुद्दों का भी जिक्र किया। इंडिया ग्लोबल वीक तीन दिन चलेगा। मोदी ने अपने भाषण में कहा, “भारत टैलेंट का पावरहाउस है। वो दुनिया के विकास और भलाई में योगदान देता आया है और देना चाहता है। हमारा देश आगे बढ़ना चाहता है। भारतीय नैचुरल रिफॉर्मर हैं। हम हर चुनौती का मुकाबला करते हैं। फिर चाहे वो सोशल हो या इकोनॉमिक। आज हम महामारी के खिलाफ पूरी ताकत से जंग लड़ रहे हैं। लेकिन, हम ये भी चाहते हैं कि विकास और पर्यावरण की रक्षा एकसाथ हो।” प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “भारत में धरती को माता कहा जाता है, हम उसके बच्चे हैं। हम ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर काम कर रहे हैं।

 इस से जुड़े हर तरह के सुधार किए हैं और इन्हें आगे बढ़ा रहे हैं। महामारी के दौर में हमने लोगों को सुविधाएं दीं। हमने रिलीफ पैकेज जारी किया। हम चाहते हैं थे एक-एक पैसा जरूरतमंद तक पहुंचे। टेक्नोलॉजी ये जरिए ये संभव भी हुआ। हम लाखों लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं। इस ग्रामीण क्षेत्रों को मदद मिलेगी।” मोदी ने आगे कहा, “हम ग्लोबल कंपनियों से अपील करते हैं कि वो भारत में निवेश के लिए आगे आएं। यहां प्रतिभा और अवसरों का खजाना है। मुश्किल दौर में फार्मा सेक्टर का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, “महामारी से सामने आया कि भारत का फार्मा सेक्टर कितना बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। हम सस्ती और क्वॉलिटी की दवाएं बना सकते हैं। वैक्सीन के मामले में भी यही होगा। इस मामले में हम योगदान देने तैयार हैं। इससे विकासशील देशों को मदद मिलेगी। आत्मनिर्भर भारत से सिर्फ घरेलू लोगों को नहीं बल्कि दुनिया को भी मदद मिलेगी। 

महामारी के दौर में हमारे अभिवादन के तरीके नमस्ते को ग्लोबल तौर पर स्वीकार किया गया। महामारी ने इसका महत्व बताया। भारत दुनिया में विकास और समृद्धि के मापदंड तय कर रहा है।” इंडिया ग्लोबल वीक समिट 2020 तीन दिन चलेगी। इसे वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर ऑर्गनाइज किया गया है। मोदी सरकार के कई मंत्री इसमें शामिल होंगे। विदेश मंत्री एस. जयशंकर, रेलवे एंड कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल, सिविल एविएशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी, आईटी मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद और स्किल डेवलपमेंट मिनिस्टर महेंद्र नाथ पांडेय ग्लोबल वीक में हिस्सा लेंगे। ब्रिटिश रॉयल फैमिली के प्रिंस चार्ल्स भी इस समिट में शामिल होंगे। इसके अलावा विदेश मंत्री डोमिनिक रॉब, होम मिनिस्टर प्रीति पटेल, हेल्थ मिनिस्टर मैट हेनकॉक और ट्रेड मिनिस्टर लिज ट्रूस भी समिट में हिस्सा लेंगे l

«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post

No comments:

Leave a Reply