विविध खबरें…

विविध खबरें…

सक्षम संस्था के अथक प्रयास से दिव्यांग छात्र को मिली ट्राईसाइकिल 

दिनांक 6 जुलाई को सक्षम संस्था के सदस्य श्रीमती शर्मिला शर्मा व मनोज पांडेय के अथक प्रयास से विकास खंड घाटीगाँव के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र से आए अनाथ दिव्यांग छात्र को ट्राईसाइकिल का वितरण कर मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया गया इस अवसर पर डॉ अलोक पुरोहित , के बी एल श्रीवास्तव , ओ पी दीक्षित , हेमंत त्रिवेदी व सक्षम संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

दतिया में मंडल उनाव कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न

भारतीय जनता पार्टी विधानसभा भांडेर जिला दतिया मैं मंडल उनाव कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संध्या राय सांसद भिंड दतिया एवं पूर्व बीज विकास निगम के चेयरमैन भांडेर विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी महेंद्र सिंह यादव भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया पूर्व विधायक संतराम नाथू सिंह नन्ना मंडी अध्यक्ष दतिया जीतू कमरिया जनपद अध्यक्ष नीरज यादव मंडल अध्यक्ष रेशों  दांगी मोहन पटवा आदि उपस्थित रहे।

गौतम नगर मे जीवन अमृत योजना के तहत वितरित हुआ काढ़ा

वार्ड 23 के गौतम नगर मे वार्ड 23 के पार्षद आदरणीय शिवराम मीना जाटव जी  के साथ गौतम सिंह और डॉक्टर टीम द्वारा केरोना के बचाव के लिया घर घर जाकर आयुष विभाग  मध्य प्रदेश का जीवन अमृत योजना के तहत काढ़ा वितरित किया गया।

कांग्रेस की संजू जाटव ने गोहद विधानसभा क्षेत्र में किया जनसंपर्क

संजू जाटव कांग्रेस नेत्री एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष भिंड ने गोहद विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क किया, ग्राम कटवा गुर्जर में ब्राह्मण समाज और गुर्जर समाज के द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर संजू जाटव का जोरदार स्वागत किया श्रीमती जाटव ने कहा कि होने वाले उपचुनाव में कांग्रेश के पक्ष में मतदान करें और माननीय कमलनाथ जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाए जय कांग्रेस विजय कांग्रेस।

महेश मदुरिया ने गोहद विधानसभा क्षेत्र में नागरिकों से किया जनसंपर्क

महेश मदुरिया प्रदेश ने गोहद विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्रीय नागरिकों से जनसंपर्क करते हुए कांग्रेस की जन हितेषी नीतियों के बारे में लोगों को बता कर आगामी होने वाले विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को भारी मतों से विजय बनाने का अनुरोध किया।

अन्य विविध हेडलाइंस -
उत्तर प्रदेश में 933 नए कोरोना वायरस के मरीजों की पुष्टि।
आंध्र प्रदेश में 1322 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि।
भारत में कोरोना मरीजों की संख्या सात लाख के पार।
एमपी राज्यपाल लालजी टंडन की हालत नाजुक लेकिन नियंत्रण में है: मेदांता अस्पताल।
कर्नाटक: कांग्रेस विधायक डॉ. रंगानाथ कोरोना वायरस से संक्रमित।
कर्नाटक: चिक्कमगलुरु डीसी का आदेश, कोई भी पर्यटक अगली सूचना तक जिले में नहीं आ सकता।
दिल्ली: कोरोना पॉजिटिव शख्स ने एम्स की चौथी मंजिल से कूदकर सुसाइड की कोशिश की, ICU में भर्ती।
सेंसेक्स 465.86 अंक बढ़कर 36487.28 पर बंद, निफ्टी 156.30 अंक बढ़कर 10763.65 पर बंद।
जम्मू-कश्मीर: DSP देवेंद्र सिंह केस में NIA ने दाखिल की चार्जशीट।
कर्नाटक ने बदला क्वारनटीन नियम, दूसरे राज्यों से आने वाले अब होंगे होम क्वारनटीन।
कोरोना संकट के बीच आंध्र प्रदेश में 13 जुलाई से खुलेंगे स्कूल।
चीनी विदेश मंत्रालय का बयान- LAC पर तनाव कम करने के लिए उठाया जा रहा कदम।
21 जुलाई से शुरू हो सकती है अमरनाथ यात्रा, सिर्फ 10 हजार श्रद्धालुओं को मिलेगी इजाजत।
राहुल गांधी जवाब दें कि वे रक्षा मंत्रालय की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में क्यों नहीं आते: BJP।
पाकिस्तान के स्वास्थ्य राज्य मंत्री जफर मिर्जा कोरोना पॉजिटिव।
शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स में 562 अंकों का उछाल।
सुप्रीम कोर्ट ने अपने रजिस्ट्री स्टाफ के खिलाफ दाखिल याचिका खारिज की।
कानपुर शूटआउट: विकास दुबे पर एक लाख से बढ़ाकर अब 2.5 लाख रुपये की गई ईनाम राशि।
सुशांत सिंह केस: पूछताछ के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचे संजय लीला भंसाली।
दिल्ली में हर रोज 24 हजार टेस्ट, 100 में 11 लोग मिल रहे कोरोना पॉजिटिव: CM अरविंद केजरीवाल।

Comments