मध्यप्रदेश में एक दिन में मिले 500 से ज्यादा कोरोना संक्रमित

13 जिलों में स्थिति हुई आउट ऑफ कंट्रोल…
मध्यप्रदेश में एक दिन में मिले 500 से ज्यादा कोरोना संक्रमित

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस की स्थिति गंभीर होती जा रही है। इससे भी ज्यादा गंभीर बात यह है कि सरकार के सामने सिर्फ वही आंकड़े पेश किए जा रहे हैं जिनमें परिणाम संतोषजनक एवं सुखद दिखाई देते हो। आज की तारीख में मध्य प्रदेश कितने राज्य स्थिति आउट ऑफ कंट्रोल है। ना केवल संक्रमण बढ़ रहा है बल्कि प्राथमिक जांच में पाया जा रहा है कि संक्रमण का कारण प्रशासनिक लापरवाही है।

आम जनता पर नियम तो अपने वाले प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही 100% प्रमाणित एवं संक्रमण के लिए जिम्मेदार प्राप्त हो रही है। पिछले 24 घंटे में 500 से ज्यादा नागरिक पॉजिटिव पाए गए हैं। बताने की जरूरत नहीं कि यह बेहद चिंता की बात है। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 11 जुलाई 2020 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पिछले 24 घंटे में 13500 नागरिकों की सैंपल की जांच की गई। इनमें से 382 रिजेक्ट हो गए।

12976 नेगेटिव लेकिन 544 पॉजिटिव मिले। इसी के साथ मध्यप्रदेश में महामारी से पीड़ित नागरिकों की कुल संख्या 17201 हो गई है। 6 मरीजों की मौत के साथ कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 644 और 198 डिस्चार्ज के साथ COVID-19 से जंग जीतने वालों की संख्या 12679 हो गई है। आज की तारीख में मध्यप्रदेश में 3878 नागरिक महामारी से पीड़ित है।

Comments