Random Posts

header ads
header ads

ग्वालियर में पूर्व विधायक के बंगले के पास हुई फायरिंग

बोलेरो में बैठे युवक को गोलियां मारीं…
ग्वालियर में पूर्व विधायक के बंगले के पास हुई फायरिंग

ग्वालियर. ग्वालियार की रिवर व्यू कॉलोनी में रहने वाले पूर्व विधायक मुन्ना लाल गोयल के बंगले के पास मंगलवार दोपहर गोलियां चलने से दहशत फैल गई। कार से आए बदमाशों ने युवक पर हमला कर दिया।

गंभीर हालत में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जाता है कि मंगलवार दोपहर तीन बदमाश पूर्व विधायक मुन्ना लाल गोयल के बंगले के पास पहुंच कर फायरिंग करने लगे। वह कार से आए थे। उन्होंने बोलेरो में बैठे युवक को गोलियां मारीं। 

हमला करने के बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। वह घायल को बाइक पर बैठाकर वहां से अस्पताल ले गए। देर रात तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई थी। घायल की हालत गंभीर बताई जाती है।

Post a Comment

0 Comments