सेवा पथ में जनसेवक की एंट्री जनता के बीच बनी चर्चा का विषय

पूर्व खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री के बीजेपी ज्वाइन करने के बाद...
सेवा पथ में जनसेवक की एंट्री जनता के बीच बनी चर्चा का विषय

ग्वालियर।पूर्व खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री के बीजेपी ज्वाइन करने के बाद सेवा पथ में जनसेवक की एंट्री जनता के बीच बनी चर्चा का विषय बना हुआ है।  सेवा पथ के दरवाजे कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री और भाजपा के संभावित विधानसभा उम्मीदवार प्रद्युम्र सिंह तोमर के लिए अब खुल गए है। जबकि विगत चुनावो के समय दोनों ही नेता एक दूसरे के घुर वरोधी थे। 

और थे अलग अलग पार्टिओं से। लेकिन अब दोनों एक ही पार्टी में हैं।  ऐसे में दोनों को एकदूसरे का साथ देते हुए काम करना ही होगा। उसी का परिणाम है यह मुलाकात।  पूर्व मंत्री प्रद्युम्र सिंह तोमर का स्वागत पूर्व मंत्री व बजरंगी  जयभान सिंह पवैया के दुवारा मुस्कराकर स्वागत किया गया।  

पवैया के दुवारा उनका कुशल क्षेम भी पुछा गया। उसके बाद चाय नास्ता हुआ और चुनावी और राजनैतिक चर्चा हुई।  चर्चा के दौरान दोनों ने एक दूसरे की कुछ पुरानी बातें भी उखाड़ी होंगी। तो कुछ गिले शिकवे पर भी चर्चा हुई होगी। लेकिन कुल मिलाकर राजनीति के दोनों चाणक्य अंत में एक दूसरे का सम्मान व सहयोग की बात करने पर सहमत हो गए होंगे।  क्योंकि दोनों एक ही पार्टी में हैं।

२०-२५ मिनट चर्चा करने को गोपनीय रखने के लिये सेवापथ पर पत्रकारों व फोटोग्राफर की एन्ट्री नहीं थी। कुल मिलाकर अब उपनगर ग्वालियर की राजनीति अब नया मोड ले सकती है। पहले प्रद्युम्र सिंह कल सुबह बजरंगी दादा पवैया के यहां जाने वाले थे, लेकिन मीडिया को भनक लगने के बाद उन्होंने सुबह की मुलाकात कैंसिल कर रात्रि में मुलाकात करने का निर्णय किया था।

Comments