दिग्विजय सिंह इंटरनेशनल झूठे हैं : शिवराज

उप चुनाव के प्रचार के लिए सांची पहुंचे सीएम…
दिग्विजय सिंह इंटरनेशनल झूठे हैं : शिवराज

उपचुनाव की तैयारी में जुटे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सांची विधानसभा के मेहगांव में एक जनसभा को संबोधित किया। सभा के बाद एक सवाल के जबाव में मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि दिग्विजय सिंह तो इंटरनेशनल झूठे हैं। ऐसा झूठ बोलने वाला कभी नहीं देखा। गांव-गांव में शराब की उप दुकानें खोले जाने के विरोध में दिए गए बयान को कांट-छांट कर ट्वीट कर दिया। इससे बड़ा अपराध क्या हो सकता है।

मेहगांव की सभा में मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कमलनाथ सरकार में वल्लभ भवन दलालों का अड्डा बन गया था। कोई विधायक या मंत्रियों से मिलने के लिए उनके पास समय ही नहीं होता था। विकास कार्यों के लिए पैसा ही नहीं दे पाए। जब सम्मान नहीं मिलाख, तो कांग्रेस के विधायक मंत्रियों ने कांग्रेस छोड़ दी।

वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया से सड़क पर उतरने के लिए कह दिया तो वे सड़क पर उतर गए। अंतरकलह के कारण कमलनाथ सरकारी गिर गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. प्रभुराम चौधरी ने मंत्री पद छोड़कर बड़ा त्याग किया है। डॉ. शेजवार के मार्ग दर्शन में पहले भी विकास के काम किए गए हैं, आगे भी किए जाएंगे।
Reactions

Post a Comment

0 Comments