भाजपा नेता श्री सिंधिया और उनकी मां मैक्स अस्पताल में भर्ती

दोनों कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए !
भाजपा नेता श्री सिंधिया और उनकी मां मैक्स अस्पताल में भर्ती 

मध्य प्रदेश के भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां की तबीयत खराब होने के बाद दोनों को दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

सिंधिया और उनकी मां में कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं। फिलहाल दोनों लोगों की हालत सामान्य बताई जा रही है।  जानकारी के अनुसार, ज्योतिरादित्य और उनकी मां को गले में खराश और बुखार की शिकायत होने पर सोमवार को ही साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

आज दूसरे दिन उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। हालांकि, कल ही दोनों का कोरोना टेस्ट किया गया था,  मंगलवार को आई उनकी टेस्ट रिपोर्ट में दोनों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

Comments