भारतीय दलित वर्ग संघ के सदस्यों ने कोरोना वारियर्स का किया सम्मान

मुरार सिविल अस्पताल ग्वालियर में…
भारतीय दलित वर्ग संघ के सदस्यों ने कोरोना वारियर्स का किया सम्मान 

कोरोना वायरस से संघर्ष कर समाज की रक्षा कर रहे मुरार सिविल अस्पताल ग्वालियर के ईस्वर के रूप में डॉक्टरों, नर्सों, लैब टेक्नीशियन, एवं कर्मचारियों का पुष्पमाला पहना कर पुष्प वर्षा कर मिठाई का वितरण किया। 

उपस्थित सभी लोगों ने ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया। सम्मानित करने वालों में भारतीय दलित वर्ग संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर मण्डेलिया, अ.भा. इंदिरा गांधी मजदूर किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश इंदौरिया,  रामविलास कुशवाह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बबलू सोन, प्रमोद खरे, देवेंद्र मंडेलिया, असलम शेर खान, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Comments