आज भारतीय मजदूर संघ श्रम कानून में बदलाव के खिलाफ देशभर में करेगा विरोध प्रदर्शन

प्रदर्शन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का किया जाएगा पालन…
आज भारतीय मजदूर संघ श्रम कानून में बदलाव के खिलाफ देशभर में करेगा विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली। अर्थव्यवस्थाओं को फिर से पटरी पर लाने और नए निवेशकों को अपने राज्य में बुलाने के उद्देश्य से कुछ राज्यों ने श्रम कानूनों में बदलाव किए हैं. मजदूर संघ इन बदलावों के खिलाफ हैं. इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े भारतीय मजदूर संघ ने भी देशव्यापी आंदोलन का फैसला लिया है. 

भारतीय मजदूर संघ आज देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगा. राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, गोवा, ओडिशा, महाराष्ट्र सरकार ने श्रम कानून में बदलाव किए हैं. देशभर में आज भारतीय मजदूर संघ की ओर से विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे. 

दिल्ली में दिल्ली नगर निगम के मुख्यालय और कार्यालय, डीटीसी डिपो, एसडीएम कार्यालय, दिल्ली के बाजारों में विरोध प्रदर्शन होंगे. मजदूर संघ का दावा है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा. यह विरोध प्रदर्शन सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक किए जाएंगे. 

भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री पवन कुमार रेल डाक सेवा कार्यालय नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12 बजे विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे. बीएमएस के अखिल भारतीय संगठन मंत्री बी सुरेंद्रन दोपहर साढ़े 12 बजे पालिका भवन में होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे. भारतीय मजदूर संघ के मुताबिक दिल्ली में 300 से ज्यादा स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.

Comments