दमोह में छह वर्षीय मासूम को अगवा कर किया दुष्कर्म

दरिंदे काे सजा दी जाएगी…

दमोह में छह वर्षीय मासूम को अगवा कर किया दुष्कर्म 


दमोह जिले के जबेरा क्षेत्र की घटना, सुबह घर के नजदीक किसान के बाड़े में मरणासन्न हालत में मिली बच्ची
जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बच्ची को डॉक्टरों ने जबलपुर रेफर किया
दमोह. यहां जबेरा थाना क्षेत्र के बंतीपुर गांव में छह साल की बच्ची के हाथ-पैर बांधकर दरिंदगी की गई।

उसकी दोनों आंखें फोड़ दीं। इसके बाद जान से मारने की कोशिश की। दरिंदों ने बच्ची को मरा समझकर भाग गए। बच्ची की हालत गंभीर है। उसे पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। बाद में डॉक्टर्स ने जबलपुर रेफर कर दिया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना को शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने ट्वीट करके कहा- "मैंने घटना का संज्ञान लेकर अपराधी को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं। उस दरिंदे को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। बिटिया के समुचित इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।" पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने घटना को लेकर कहा कि लॉकडाउन में भी अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
Reactions

Post a Comment

0 Comments