6 चिकित्सकों एवं 30 स्टाफ नर्सों की हुई नियुक्ति

कोरोना वायरस के उपचार हेतु...

6 चिकित्सकों एवं 30 स्टाफ नर्सों की हुई नियुक्ति 



ग्वालियर l कोरोना वायरस (कोविड-19) के प्रकोप को रोकने एवं उपचार हेतु ग्वालियर जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सीमित अवधि के लिये 6 चिकित्सकों के पदों एवं 30 स्टाफ नर्सों के पदों पर मासिक मानदेय पर आवेदकों को नियुक्ति दी गई है। जिनके नियंत्रणकर्ता अधिकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर रहेंगे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस के वर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम एवं उपचार हेतु जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत अस्थाई रूप से 30 जून 2020 तक निर्धारित मानदेय पर 6 चिकित्सक एवं 30 स्टाफ नर्स नियुक्त किए गए हैं। जिसमें पीजीएमओ मेडीसिन प्रेमनगर ग्वालियर में डॉ. देवेन्द्र आर्य पुत्र वासुदेव आर्य, पीजीएमओ मेडीसिन ठाठीपुर ग्वालियर डॉ. विजय कुमार गोविल पुत्र रामकुमार गोविल को प्रतिमाह एक लाख 25 हजार मासिक मानदेय पर और पीजीएमओ पल्मेनोलॉजी मेहगांव भिण्ड निवासी डॉ. सुधीर कुमार गोयल पुत्र  चिरोंजीलाल गोयल को एक लाख 10 हजार रूपए मासिक मानदेय पर नियुक्त किया गया है।

उक्त तीनों चिकित्सकों का पदस्थापना स्थल जिला चिकित्सालय ग्वालियर रहेगा। जबकि मिशन के तहत चिकित्सा अधिकारी के रूप में 27 द्वारिकाधीशनगर ठाठीपुर ग्वालियर निवासी डॉ. स्वीकृति सोलंकी पिता श्याम सिंह सोलंकी को, बालाजी निवास चौहान प्याऊ ग्वालियर के डॉ. निशांत गुप्ता पुत्र अजय कुमार गुप्ता और प्रेमनगर ग्वालियर निवासी डॉ. संध्या पत्नी डॉ. देवेन्द्र आर्य को निर्धारित मासिक मानदेय 60 हजार रूपए पर मोबाइल सर्विलेंस टीम रेपिड रिस्पोंस टीम (आरआरटी) में पदस्थापना की गई है।

इसी प्रकार मासिक मानदेय 20 हजार रूपए पर 30 स्टाफ नर्स के पदों पर जिला चिकित्सालय के कोविड-19 कंट्रोल ऑपरेशन हेतु मोबाइल सर्विलेंस टीम रेपिड रिस्पोंस टीम (आरआरटी) में पदस्थापना की गई है। जिसमें गुडागुडी का नाका की  रूबी धाकड़ पुत्री  कमल धाकड़, पिंटो पार्क की रचना नरवरिया पुत्री राजवीर नरवरिया, विवेकानंद बंगाली कॉलोनी मुरार की नीतू पुत्री  सपन बढ़ई, हेमसिंह की परेड की  आरती जोशी पुत्री जयेन्द्र जोशी, धन्नपुरी जिला शहडोल की  अर्चना मेहरा पुत्री बबलू मेहरा, हुरावली तिराहा मुरार की  संध्या पुत्री सीताराम परिहार, हेमसिंह की परेड की  नीलम जाटव पुत्री  रामजीलाल, डीडीनगर की  भारती नरवरिया पुत्री  राकेश सिंह, लक्ष्मीगंज की  प्राची शर्मा पुत्री  अखिलेश शर्मा, गोले का मंदिर की राखी जॉर्ज पुत्री  के सी जॉर्ज, जीवाजीगंज की  अश्विनी प्रजापति पुत्री विनोद प्रजापति, गदाईपुरा हजीरा की संगीता प्रजापति पत्नी स्वामीनाथ प्रजापति, हस्तिनापुर ग्वालियर की  अभिनाश गोयल पिता  इन्दर सिंह, गदाईपुरा की बेबी पुत्री  रामप्रकाश सिंह, हनुमान चौराहा लश्कर की प्रीति शाक्य पुत्री  भोलाराम शाक्य एवं मंगलेश्वर मंदिर के पीछे लधेड़ी निवासी  संगीता बाथम पुत्री  रामू बाथम की नियुक्ति की गई है।

इसी प्रकार आदिवासी मोहल्ला कुम्हरपुरा मुरार की  शानू बानो पत्नी  दिलशाद कुर्रेशी, ग्राम बुजुर्ग रोड डबरा की  इन्द्रा प्रजापति पुत्री  जितेन्द्र प्रजापति, नईसड़क की  मीनू गोयल पत्नीओमप्रकाश, गोले का मंदिर की  जूली शाक्य पुत्री  बनवारी शाक्य, सुरेश नगर ठाठीपुर की अमिता पवैया पुत्री रामनरेश, एकता कॉलोनी गंजीवाला मोहल्ला लश्कर की  मनोरमा कोरी पत्नी रूद्रेश चौहान, गुढा गुडी का नाका की पूजा धाकड़ पुत्री  कप्तान सिंह, बिरलानगर निवासी पूनम आर्य पुत्री  हेतराम आर्य, एबी रोड बहोड़ापुर की  वर्षा पत्नी  मनोज प्रजापति, चिटनिस की गोठ रॉक्सी निवासी नीलम किरार पुत्री अनिरूद्ध सिंह किरार एवं जूली किरार पुत्री  अनिरूद्ध सिंह किरार, ग्राम दौनियापुरा जिला भिण्ड निवासीनेमा नरवरिया पुत्री  महेश सिंह नरवरिया, डीडीनगर ग्वालियर की रजनी नरवरिया पुत्री जनकसिंह एवं गुढा गुडी का नाका की  सुमन धाकड़ पुत्री द्वारिका धाकड़ शामिल हैं। 

Comments