पुलिस ने फरारी बदमाष को 315 बोर बंदूक के साथ किया गिरफ्तार

फरारी बदमाषों की धरपकड हेतु....

पुलिस ने फरारी बदमाष को 315 बोर बंदूक के साथ किया गिरफ्तार



ग्वालियर l पुलिस अधीक्षक ग्वालियर, नवनीत भसीन के निर्देषानुसार फरारी बदमाषों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान अति0 पुलिस अधीक्षक (देहात), सुरेन्द्र सिंह गौर एंव एस.डी.ओ.पी बेहट के.एम.गोस्वामी द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को फरारी बदमाषों की धरपकड हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने हेतु आदेषित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देषोें के परिपालन मे दिनांक 06.04.2020 को थाना प्रभारी बिजौली निरी0 वीर सिंह ठाकुर को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना बिजौली क्षेत्र मे फायरिंग करने वाले बदमाष को ग्राम सुपावली मे देखा गया है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी बिजौली ने मय थाना बल के साथ मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर फायरिंग करने वाले बदमाष को धरदबोचा।

पूछताछ करने पर उसने अपना नाम कमलेष पुत्र विजयराम शर्मा उम्र 35 साल निवासी ग्राम सुपावली ग्वालियर बताया। गिरफ्तार बदमाष की निषानदेही पर उसके धर से फायरिंग में प्रयुक्त हुई 315 बोर की बंदूक वरामद की गयी। ज्ञात हो कि दिनांक 05.04.2020 को ग्राम सुपावली थाना बिजौली क्षेत्र में बदमाष का पारिवारिक झगडा हुआ था जिसमें बदमाष फायरिंग कर फारार हो गया था जिसके खिलाफ थाना बिजोली मे प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।

सराहनीय भूमिकाः- उक्त फरारी बदमाष को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी बिजोली निरी. वीर सिंह ठाकुर उनि. सुरजीत सिंह परमार सउनि. लखन सिंह आर. जसवीर, रूस्तम, होतम की सराहनीय भूमिका रही।

Comments