ग्वालियर में सभी 27 नमूनों की रिपोर्ट आयीं निगेटिव

2 लाख 63 हजार से अधिक लोगों की मेडीकल स्क्रीनिंग...

ग्वालियर में सभी 27 नमूनों की रिपोर्ट आयीं निगेटिव


ग्वालियर। नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच हेतु भेजे गए नमूनों में शुक्रवार को 57 नमूनों की जांच प्राप्त हुई है। जिले में प्राप्त हुई सभी 57 नमूनों की जांच निगेटिव प्राप्त हुई है। इसके साथ ही 48 नए नमूने जांच हेतु भेजे गए हैं। जिले में 2 लाख 63 हजार 356 व्यक्तियों की अभी तक मेडीकल स्क्रीनिंग की गई है।

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि ग्वालियर जिले में अब तक 1010 नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच हेतु नमूने भेजे गए, जिनमें से 768 नमूनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हो गई है। 92 नमूनों में जांच की आवश्यकता नहीं पाई गई है। इसके साथ ही 144 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होना अभी शेष है।

जिले में नोवेल कोरोना वायरस के 6 नमूने पॉजिटिव पाए गए थे, जिनमें से 2 मरीजों की दो बार निगेटिव रिपोर्ट प्राप्त होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 4 मरीजों को अस्पताल में रखा गया है। इनकी भी एक रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हो चुकी है। दूसरी रिपोर्ट के लिये नमूने जांच हेतु भेजे गए हैं।

कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि जिले में कुल 6 हजार 280 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। एक हजार 462 व्यक्ति होम क्वारंटाइन की अवधि भी पूर्ण कर चुके हैं। ग्वालियर में दो केन्टोनमेंट जोन में सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। एक लाख 25 हजार 529 परिवारों का सर्वेक्षण कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है।

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि जिले में लॉकडाउन का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। मोतीमहल के कंट्रोल कमाण्ड सेंटर में स्थापित कंट्रोल रूम में 24 घंटे उपस्थित रहकर प्राप्त होने वाली सूचनाओं और जानकारियों पर तत्परता से कार्रवाई कर रहे हैं। आम जनों को आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता भी विभिन्न माध्यमों से सुनिश्चित की गई है।

Comments