आठ साल बाद फरवरी का पहला दिन सबसे सर्द

14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवा...

आठ साल बाद फरवरी का पहला दिन सबसे सर्द



भाेपाल | फरवरी शुरू हाे गया। पहले ही दिन माैसम के तेवर सर्द रहे। दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम 22.5 डिग्री रहा और रात का तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 9.8 डिग्री रहा। ऐसा आठ साल बाद हुआ, जब फरवरी के पहले दिन ऐसी ठंड पड़ी। 

इससे पहले 2012 में दिन का तापमान 22.5 डिग्री रहा था। सुबह 11:30 बजे तक ही पारा तेजी से ऊपर चढ़ा, लेकिन दाेपहर 2:30 बजे इसकी चाल धीमी हाे गई थी। इसकी वजह यह रही कि दाेपहर में 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चली।


  • दिन में - 22.5 डिग्री रहा सामान्य से 5 डिग्री कम
  • रात में - 9.8 डिग्री रहा सामान्य से 2 डिग्री कम
  • दिन में धूप निकलने के बावजूद पारे की चाल पर नहीं पड़ा काेई असर।


शनिवार शाम 5:30 से रात 8:30 बजे तक 3 घंटे में पारा 4.6 डिग्री लुढ़का। शाम 5:30 बजे तापमान 20.2 डिग्री था, जो रात 8:30 बजे गिरकर 15.6 डिग्री पर पहुंच गया था। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा के मुताबिक रविवार काे रात का तापमान 9 से 10 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
Reactions

Post a Comment

0 Comments