नशे की बुराई पर आधारित नाटक का मेला रंगमंच पर हुआ मंचन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में...

नशे की बुराई पर आधारित नाटक का मेला रंगमंच पर हुआ मंचन 


ग्वालियर l 01 फरवरी 2020/ अहिंसा महिला बाल कल्याण समिति के सौजन्य से ग्वालियर व्यापार मेला रंगमंच पर “नशा नाश की नरोनी-उम्मीद की जुगनू” नाटक का मंचन किया गया। नशा निवारण जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन भी संस्था द्वारा मेले में किया गया है।

नाटक की प्रस्तुति के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश अपेक्स बैंक के अध्यक्ष अशोक सिंह थे। अध्यक्षता जगतगुरू श्रीश्री 1008 आनंदेश्वर महाराज ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डायरेक्टर इफको डॉ. अमित सिंह एवं समाजसेवी आकाश श्रीवास्तव उपस्थित थे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में कला रंगमंच पर विवेक नामदेव द्वारा निर्देशित एवं अयाज खान द्वारा लिखित नाटक की प्रस्तुति दी गई। इस नाटक के माध्यम से नशे की आदत के दुष्परिणामों का मंचन किया गया।

यह नाटक नशे की समस्या से जूझ रहे नवयुवकों के लिए नई दिशा दिखाने का प्रयास है। युवाओं द्वारा नशे की आदत को छुड़ाने के लिए प्रेरणादायक इस नाटक की प्रस्तुति पर अतिथियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। उपस्थित श्रोताओं ने भी नाटक का भरपूर आनंद उठाया।
Reactions

Post a Comment

0 Comments