Coronavirus बारे में जानिये सब कुछ…
Coronavirus वायरस के लक्षण, बचाव और इलाज
चीन में पनपा कोरोना वायरस अब चीन के अलावा आसपास के देशों में भी फैल गया है। इस घातक वायरस की चपेट में थाईलैंड, हांगकांग और भारत भी आ गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अकेले चीन में इस वायरस से इंफेक्टेड होने वालों की संख्या 4500 पार कर चुकी है।
अब भारत में भी इससे संक्रमित केस सामने आने लगे हैं, इससे देश में तनाव और चिंता फैल गई है। सोमवार तक इस घातक वायरस के कारण कुल 81 लोगों की मौत हो चुकी थी। रिपोर्टों में कहा गया है कि यह घातक वायरस जानवरों से मनुष्यों के लिए अपना रास्ता बनाता है। यहां हम आपको इसके लक्षण, बचाव और इलाज के बारे में सब कुछ बताने जा रहे हैं।
वायरस क्या है और यह कैसे फैलता है?
कोरोना वायरस वायरस का एक बड़ा समूह है जो जानवरों में आम है। यह SARS वायरस से संबंधित है। आमतौर पर ये वायरस जानवरों को संक्रमित करते हैं। इसका सबसे पहला केस चीन के वुहान में सामने आया। इसके बाद यह तेजी से बीजिंग, शंघाई, झिंजियांग और अब अन्य देशों में फैल गया। यह वायरस तब फैलता है जब कोई स्वस्थ्य व्यक्ति किसी संक्रमित व्यक्ति के संक्रमण जैसे कि खांसी, छींक और हाथ के संपर्क में आता है। यह वायरस शारीरिक संपर्क से भी फैल सकता है।
इसके लक्षण: कोरोना वायरस के लक्षणों में नाक बहना, बुखार आना, कमजोरी लगना, सर्दी, गले में खराश शामिल है जो 48 घंटे तक रह सकती है। कमजोर रेजिस्टेंस पॉवर (प्रतिरक्षा प्रणाली) वाले लोगों को इससे संभलकर रहना चाहिये क्योंकि ऐसे में यह उन पर हावी हो सकता है। परिणाम स्वरूप निमोनिया और ब्रोंकाइटिस जैसी गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं।
सावधानियां:
- खांसते या छींकते समय मुंह ढक कर रखें
- यदि आप संक्रमित हैं तो घर पर रहें और भीड़ से बचें या दूसरों के साथ संपर्क करें।
- बार-बार हाथ धोएं
- संदिग्ध लक्षणों वाले व्यक्ति को उचित सावधानी बरतनी चाहिए
- मॉस्क पहनिए
- बच्चों और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान दें
- एक चिकित्सक से परामर्श लें
इलाज
अब तक इस वायरस का कोई तय इलाज नहीं पता चल सका है। कोरोनावायरस से इलाज करने के लिए कोई टीका भी नहीं है।
पहले कभी नहीं देखा गया
विशेषज्ञों के अनुसार, इस वायरस के संक्रमण से सामान्य सर्दी-जुकाम से लेकर श्वास तंत्र की गंभीर समस्या तक पैदा कर सकता है। लेकिन चीन में जिस वायरस से संक्रमित होकर लोगों की जान जा रही है, वह इससे अलग किस्म का है और इसे पहले कभी नहीं देखा गया।
कहां-कहां पाए गए ये वायरस
स्वास्थ्य विभाग में निगरानी अधिकारी डॉ. प्रदीप आवटे के मुताबिक, कोरोना वायरस का संक्रमण मुख्यत: चीन के अलावा दक्षिण कोरिया, जापान, थाईलैंड तथा अमेरिका में भी पाए गए हैं।
डॉक्टरों को भी अलर्ट करने का निर्देश
डॉ. पद्मजा ने बताया कि शहर के सभी प्राइवेट डॉक्टरों से भी कहा गया है कि चीन से लौटने वाले किसी भी व्यक्ति में यदि कोरोना वायरस के लक्षण दिखते हैं तो हमें अलर्ट करें। कस्तूरबा अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए विस्तृत निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि कस्तूरबा अस्पताल के अलावा पुणे के नायडू अस्पताल में भी अलग वार्ड बनाया गया है।



0 Comments