पांच बच्चों की मां की ससुर ने काट डाली नाक

पति दो वर्ष से सऊदी अरब में रहकर करता है मजदूरी…

पांच बच्चों की मां की ससुर ने काट डाली नाक


अयोध्या l रुदौली के पटरंगा थाना क्षेत्र के एक गांव में बहू को घर में ही प्रेमी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखने से भड़के ससुर ने दोनों की नाक काट डाली। शोर-शराबा सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। मामला गंभीर होता देख विवाहिता ने प्रेमी को भूसे की कोठरी में छिपा दिया, लेकिन नाराज लोगों ने उसे तलाश लिया। दोनों को घर से बाहर लाकर जमकर पीटा।

घटना सोमवार देर रात की है। ससुर ने डायल 100 पर कॉल कर पुलिस बुलाई। पुलिस ने घायलावस्था में दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक देखकर रात में ही जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के बाद चिकित्सकों ने प्लास्टिक सर्जरी के लिए दोनों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
सूचना पाकर सीओ रुदौली डॉ. धर्मेंद्र कुमार यादव ने मौके पर पहुंचे।

छानबीन में सामने आया कि विवाहिता पांच बच्चों की मां है। उसका पति दो वर्ष से सऊदी अरब में रहकर मजदूरी करता है। पति की गैर मौजूदगी में पत्नी का संबंध गांव के ही एक युवक से हो गया। वह महिला की ससुराल आने जाने लगा। युवक टैक्सी चलाता है। ससुर को हिरासत में ले लिया गया है। सीओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

30 वर्षीय विवाहिता का गांव के गैर समुदाय के 23 वर्षीय युवक से अवैध संबंध पांच वर्ष से चल रहा है। विवाहिता और उसका प्रेमी चोरी-छुपे एक दूसरे से मिलते थे। इस बात की भनक विवाहिता के परिवार वालों को लगी तो दोनों को सबक सिखाने की ठान ली। परिवार वालों ने दोनों की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी। चार माह पहले विवाहिता का प्रेमी उससे मिलने घर पहुंचा तो परिवार वालों ने घेराबंदी कर दी, लेकिन विवाहिता ने  उसे छिपा दिया।
Reactions

Post a Comment

0 Comments