निर्भया केस: राष्ट्रपति के पास भेजी दया याचिका दोषी ने कहा…
मैंने मरने का ख्याल छोड़ दिया: विनय
नई दिल्ली l निर्भया गैंगरेप केस में दोषी विनय शर्मा ने राष्ट्रपति के पास दया याचिका दाखिल की है l चारों दोषियों में से यह दूसरी दया याचिका है जो राष्ट्रपति के पास लगाई गई है l निर्भया के दोषी विनय शर्मा ने राष्ट्रपति के समक्ष दायर अपनी दया याचिका में अपनी मां और बाबूजी से मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि वो जीना नहीं चाहता था लेकिन जब उससे मां-बाप मिलने आये और उन्होंने कहा कि बेटा तुमको देखकर हम जिंदा है तब से मैंने मरने का ख्याल छोड़ दिया l
निर्भया के दोषी विनय शर्मा ने एक और अर्जी राष्ट्रपति को लिखी है, जिसमें वो अपने वकील ए पी सिंह के जरिये अपनी आपबीती राष्ट्रपति को बताना चाहता है l विनय ने अपनी अर्जी में कहा है कि वो राष्ट्रपति को बताना चाहता है कि जेल में रहने के दौरान उसका कितना मानसिक उत्पीड़न हुआ है l
गुरुवार को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
इस बीच निर्भया केस के चार दोषियों में से एक अन्य अक्षय की क्यूरेटिव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को सुनवाई करेगा l इस मामले में पांच जजों की पीठ इन चैंबर विचार करेगी l गुरुवार को दोपहर एक बजे इस मामले में सुनवाई होगी l
याचिका पर जस्टिस एन वी रमन्ना, जस्टिस अरुण मिश्रा, जस्टिस रोहिंगटन फली नरीमन, जस्टिस आर भानुमति और जस्टिस अशोक भूषण सुनवाई करेंगे l इससे पहले मुकेश और विनय की क्यूरेटिव याचिका सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुका है l



0 Comments