६५० बच्चों को विधायक प्रवीण पाठक ने घुमाया मेला

स्कूल के बच्चों को...

विधायक प्रवीण पाठक ने 650 बच्चों को घुमाया मेला


 ग्वालियर l ग्वालियर दक्षिण विधानसभा से विधायक प्रवीण पाठक ने शनिवार को दो  शासकीय  विद्यालयों  के  बच्चों को ग्वालियर व्यापार मेले  का  भ्रमण कराया । शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मामा का बाजार एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंकन्दर कम्पू के करीब 650 से अधिक छात्र छात्राओं को मेला भ्रमण कराया।

विधायक श्री पाठक ने बच्चों को मेला भ्रमण कराकर गत दिनों स्कूल भ्रमण के दौरान बच्चों से किए गए अपने वायदे को निभाया । विधायक श्री पाठक आज सुबह सर्वप्रथम सिकंदर कंपू स्थित स्कूल पहुंचे वहां से वे स्कूल के बच्चों के साथ ही बस में बैठ कर ग्वालियर व्यापार मेले पहुंचे वहां पहुंचकर विधायक श्री पाठक ने बच्चों के साथ झूलों का आनंद लिया  एवं भूत बंगला सहित अन्य मनोरंजन के साधनों का बच्चों ने खूब लुत्फ उठाया।

मेला भ्रमण के दौरान बच्चों ने जमकर झूलों का लुत्फ लिया । बच्चों के चेहरे पर खुशी देखते ही बनती थी। बच्चे सुबह जब बस में बैठ कर मेला भ्रमण के लिए जा रहे थे तब सभी बच्चों को स्नेक्स मुहैया कराया गया एवं मेला भ्रमण के बाद बच्चों को दोपहर का भोजन कराया गया एवं उसके बाद सभी बच्चों ने पुनः मेला भ्रमण कर सॉफ्टी खाई  और मेले का आनंद उठाया ।

मेला भ्रमण के दौरान पुलिस एवं प्रशासन तथा अन्य कई समाजसेवियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिससे बच्चे सुरक्षित तरीके से मेला भ्रमण कर सकें। 
Reactions

Post a Comment

0 Comments