विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी…
शहीदों की स्मृति में मौन धारण कल
श्योपुर l सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल के निर्देशानुसार प्रति वर्ष की भांति भारत के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदो की स्मृति में 30 जनवरी 2020 को प्रातः 11ः00 बजे कलेक्टर कार्यालय श्योपुर के परिसर में 2 मिनिट का मौन धारण रखकर श्रृद्धाजली दी जाएगी। इस अवधि में कार्य तथा गतिविधियों रोक दी जाए। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने शहीदो की स्मृति में मौन धारण करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिये गये है।
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा जारी निर्देशों में कहा है कि शहीदो की स्मृति में 30 जनवरी को प्रातः 11ः00 बजे दो मिनिट का मौन रखा जावेगा। दो मिनिट का मौन शुरू होने तथा समाप्त होने की सूचना जहां कही व्यावहारिक हो सायरन बजाकर अथवा सेना की तोप दागकर दी जाना चाहिए। दो मिनिट का मौन शुरू होने की सूचना 10ः59 बजे से 11ः00 बजे तक सायरन बजाकर दी जानी चाहिए और फिर दो मिनिट बाद 11ः02 बजे से 11ः03 बजे तक आॅल क्लियर सायरन बजाए जाने चाहिए।
जहां सायरन हो वहां यही कार्यविधि अपनाई जाना चाहिए। सिग्नल सुनकर सभी व्यक्ति खड़े हो जाएं और मौन धारण करे मौन धारण करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपने कमरे मे अथवा उस स्थान पर जहां वह हो अकेले खड़े होने के बजाए यदि सभी व्यक्ति एक ही स्थान पर इकट्ठे होकर मौन के लिए खड़े हो सके तो यह और भी कारगार तथा प्रभावषाली होगा किन्तु एक स्थान पर एकत्र होने से कार्य में अस्त व्यस्तता होने की आषंका हो तो सबको एक जगह एकत्रित होने की आवष्यकता नही है।
30 जनवरी 2020 को प्रत्येक जिलो एवं शहरो में सायरन बजाने की व्यवस्था की जाए एवं सभी को मौन धारण करने हेतु प्रेरित किया जाए साथ ही निजी संस्थाओं औद्योगिक प्रतिष्ठानों अषासकीय संस्थाओं से भी सायरन बजाने का निवेदन किया जाए जहां सायरन की व्यवस्था न हो वहां सभी संबंधितों को पूर्वान्ह 11ः00 बजे दो मिनिट का मौन रखने के संबंध मे उपयुक्त अनुदेष दिए जा सकते है। स्कूलों और महा विद्यालयांे में सायरन की जगह घण्टी बजायी जा सकती है।



0 Comments