निराश्रित गौवंश को सुरक्षित और संरक्षित करने का कार्य सरकार करेगी – मंत्री लाखन सिंह यादव

फसल ऋण माफी योजना के तहत चीनौर में...

निराश्रित गौवंश को सुरक्षित और संरक्षित करने का कार्य सरकार करेगी – मंत्री लाखन सिंह यादव



ग्वालियर l 28 जनवरी 2020/ प्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री सचिन सुभाष यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। किसानों की उन्नति के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है। हमारी सरकार ने जो कहा वह कर दिखाया है। प्रदेश में मुख्यमंत्री जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत प्रथम चरण में 20 लाख किसानों के 7 हजार करोड़ रूपए से अधिक के ऋण माफ किए गए हैं। योजना के द्वितीय चरण में भी ऋण माफी का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

कृषि मंत्री श्री यादव ने मंगलवार को जिले के चीनौर में आयोजित जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत किसानों को प्रमाण-पत्र वितरण के लिए आयोजित किसान सम्मेलन में यह बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश सरकार के पशुपालन, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री लाखन सिंह यादव ने की। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश अपेक्स बैंक के अध्यक्ष अशोक सिंह, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय यादव, कलेक्टर अनुराग चौधरी उपस्थित थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान भाईयों ने भागीदारी की।

कृषि मंत्री ने किसान सम्मेलन में किसानों से अपील की कि वे रासायनिक खेती को छोड़कर जैविक खेती को अपनाएं। उन्होंने कहा कि रासायनिक खेती से अनेक प्रकार की बीमारियां हो रही हैं। हम अपने और अपने परिवार की रक्षा के लिए रासायनिक खेती को छोड़ जैविक खेती को अपनाएं।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पशुपालन मंत्री लाखन सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में ऋण माफी का ऐतिहासिक निर्णय लेकर उसे अमलीजामा भी पहनाया है। इस निर्णय से प्रदेश के लाखों किसानों को सीधा लाभ मिला है। प्रथम चरण में ऋण माफी से जो किसान वंचित रह गए थे उनके लिए द्वितीय चरण में ऋण माफी का कार्य भी प्रारंभ हो गया है। किसानों के हित में प्रदेश सरकार पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रही है।

पशुपालन मंत्री ने यह भी कहा कि हमारा प्रयास है कि आगामी दो वर्षों में सभी निराश्रित गौवंश को सुरक्षित और संरक्षित किया जाए। इसके लिए प्रथम चरण में प्रदेश में एक हजार गौशालाओं का निर्माण किया जा रहा है। यह गौशालायें अतिशीघ्र बनकर तैयार होंगीं और इनमें निराश्रित गौवंश सुरक्षित और संरक्षित होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने अगले चरण में 300 नई गौशालाओं के निर्माण की स्वीकृति भी प्रदान कर दी है।

कार्यक्रम के विशेष अतिथि मध्यप्रदेश अपेक्स बैंक के अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित और उनकी उन्नति के लिए कार्य कर रही है। किसानों के ऋण माफी का जो वचन सरकार ने दिया था उसे पूरा कर दिखाया है। प्रदेश में किसानों की आय को बढ़ाने और आधुनिक खेती के लिए भी किसानों को हर संभव सुविधा और संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

इस मौके पर युवा राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव संजय सिंह ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार तेजी के साथ विकास के कार्य कर रही है। सरकार द्वारा की गई घोषणाओं पर तेजी से अमल प्रारंभ हो गया है। किसानों के हित में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्य ऐतिहासिक हैं इससे अनेकों अनेक किसान लाभान्वित हो रहे हैं। कार्यक्रम के प्रारंभ में उप संचालक कृषि श्री आनंद बड़ोनिया ने जय किसान फसल ऋण माफी योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

इन किसानों को ऋण माफी के प्रमाण-पत्र वितरित किए गए
कार्यक्रम में जिन किसानों को फसल ऋण माफी के प्रमाण-पत्र वितरित किए गए, उनमें प्रीतम सिंह ग्राम छिदा, भीकम सिंह ग्राम बडकीसराय, धर्मेन्द्र सिंह ग्राम बाजना, बृजमोहन ग्राम भितरवार, सुभाष ग्राम बनवार, प्रेम सिंह ग्राम तोड़ा, दशरथ सिंह गुर्जर मोहम्मदपुर, प्राण सिंह रावत दुबाहटांका, दयाकृष्ण शर्मा जौरा, सीताराम गुर्जर बागवई, नवल किशोर पचौरा, रघुवीर यादव धिरौली, बद्रीप्रसाद खेडाभितरवार, हरनाम सिंह सुखनाखिरिया, मेहफूज ग्राम खोर, सतनाम सिंह ग्राम भेगना, हरदयाल सिंह बड़कीसराय व बृजकिशोर ग्राम रजौआ शामिल हैं।
Reactions

Post a Comment

0 Comments