प्रेस क्लब में सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी का हुआ आयोजन

पत्रकार स्व. शम्भुनाथ सक्सेना के शताब्दी वर्ष के अवसर पर...

        प्रेस क्लब में सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी का हुआ आयोजन         
       

ग्वालियर। निरंजन समाचार पत्र के संस्थापक एवं वरिष्ठ पत्रकार स्व. शंभूनाथ सक्सैना शताब्दी वर्ष के अवसर पर आज  प्रात: 11:30 पर  पत्रकारों का सम्मान एवं पत्रकारिता दिशा और दायित्व विषय पर संगोष्ठी  फूलबाग स्थित ग्वालियर प्रेस क्लब पर आयोजित की ।

इस अवसर पर ग्वालियर सांसद विवेक शेजबलकर औऱ पूर्व मंत्री माया सिहं अपर संचालक जे एस मौर्य ने वरिष्ठ पत्रकार राम विद्रोही औऱ प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा कॊ  श्रीफल शाल ग्याराह हजार  से सम्मानित किया ।

इस मौके पर पर भास्कर संपादक भगवान उपाध्याय,  नई दुनिया संपादक वीरेंद्र तिवारी, राज एक्सप्रेस संपादक प्रदीप तोमर, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश सम्राट, राजेंद्र श्रीवास्तव, केशव पांड़े, सुरेश शर्मा, राकेश पाठक बच्चन बिहारी, सुरेश डडोतिया, रविंद्र झारखारिया,  प्रदीप माडरे, रवि यादव, गुरुशरण सिहं, राजीव अग्रवाल, संजय त्रिपाठी, परेश मिश्रा, जोगेन्द्र सेन, बलराम सोनी,  हरीश चंद्रा, श्याम पाठक अशोक पाल, सुनील पाठक, विनोद शर्मा, जावेद खान, नसीर गौरी, रमन शर्मा प्रदीप शास्त्री,  रवि शेखर, धर्मेंद तोमर सहित अन्य पत्रकार शामिल थे ।


संस्थान के अध्यक्ष साबिर अली ने स्वागत भाषण औऱ मध्य प्रदेश पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र माथुर ने संचालन एवं वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल आभार व्यक्त किया ।

Comments