“शुद्ध के लिए युद्ध” रैली 31 जनवरी 2020 को दोपहर 2.30 बजे

“शुद्ध के लिए युद्ध” रैली की समीक्षा बैठक…

“शुद्ध के लिए युद्ध” रैली 31 जनवरी 2020 को दोपहर 2.30 बजे 


ग्वालियर l  28 जनवरी 2020/ कलेक्टर अनुराग चौधरी की अध्यक्षता में “शुद्ध के लिए युद्ध” रैली की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में रैली की तैयारियों की समीक्षा की गई, जिसका प्रस्तुतिकरण डिप्टी कलेक्टर सुश्री दीपशिखा भगत ने किया।

रैली का आयोजन 31 जनवरी 2020 को दोपहर 2.30 बजे फूलबाग चौराहे से किया जायेगा। यह रैली सिंधिया कन्या विद्यालय से पड़ाव होते हुए फूलबाग पर समाप्त होगी। बैठक में एसपी नवनीत भसीन, जिला पंचायत सीईओ शिवम वर्मा, अपर कलेक्टर अनूप कुमार सिंह, एडीएम टी एन सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

इस रैली की तैयारी के लिए मंगलवार को विभिन्न व्यापारी संघों, शासकीय विभागों, कॉलेजों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों को बुलाया गया। जिसमें सभी को अधिक से अधिक संख्या में संबंधित कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं, विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगो को उपस्थित होने हेतु आग्रह किया गया।

कलेक्टर अनुराग चौधरी ने “शुद्ध के लिए युद्ध’ अभियान के तहत 31 जनवरी को आयोजित होने वाली रैली में भाग लेकर सहयोग देने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमें मिलावटखोरों के विरूद्ध एकजुट होना होगा। इस रैली के माध्यम से लोगों को मिलावट के प्रति जागरूक करना है, जिससे आमनागरिक भी मिलावट की बारीकियों को जान सकें और मिलावट करने वालों के विरूद्ध शिकायत कर सकें।

पत्रकार वार्ता - आमंत्रण
कलेक्टर अनुराग चौधरी “शुद्ध के लिए युद्ध” अभियान के संबंध में पत्रकारों से चर्चा करेंगे।
इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधिगण सादर आमंत्रित हैं। दिनांक – 29 जनवरी  2020,समय – दोपहर एक बजे,स्थान – जन-सुनवाई कक्ष, कलेक्ट्रेट, ग्वालियर l
Reactions

Post a Comment

0 Comments