मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा...
280 मरीजों ने लिया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ
ग्वालियर: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सौजन्य से सिम्स मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा "निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर" का आयोजन किया गया| यह शिविर ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन माधोगंज में प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला| जिसमें लगभग 280 मरीजों ने लाभ लिया |
परामर्श देने के लिए सिम्स हॉस्पिटल के किडनी एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव गोयल, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमित यादव, हृदय एवं डाइबिटीज रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग सिकरवार, दन्त रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्पणा त्रिवेदी एवं नेत्र विशेषज्ञ सहित मां कनकेश्वरी हॉस्पिटल से डॉ. निर्मला कंचन (स्त्री रोग विशेषज्ञ) उपस्थित रहीं |
इसके साथ ही मरीज़ों के ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं ई.सी.जी. की जांच नि:शुल्क की गयी| सिम्स हॉस्पिटल संचालक डॉ. नीरज शर्मा ने बताया कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत एंजिओप्लास्टी,रीनल ट्रांसप्लांट,किडनी की पथरी, गॉल ब्लैडर की पथरी, फ्रैक्चर, नी एवं हिप जॉइंट रिप्लेसमेंट आदि बीमारियों का भर्ती मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया जाता है।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र संचालिका बी.के. आदर्श दीदी, बी. के. प्रहलाद भाई, सिम्स हॉस्पिटल से दीपक कुरसेना, भूपेंद्र भदौरिया, अमित भदौरिया विशेष रूप से उपस्थित हुए।



0 Comments