पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश से मैदानी इलाकों में चल रही है शीतलहर

यूपी से दिल्ली तक चलेगी शीतलहर...

पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश से मैदानी इलाकों में चल रही है शीतलहर 


कानपुर। देश के उत्तरी भागों में लो क्लाउड (कम बादलों) होने के कारण आज से अगले 24 घंटों तक कई इलाके ठंड की चपेट में रहेंगे।

भारतीय माैसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तरप्रदेश में कई इलाकों में शीत लहर का प्रकोप रहेगा। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तरी राजस्थान, उत्तर मध्य प्रदेश और उत्तर छत्तीसगढ़ भी प्रभावित रहेंगे।

लोगों को कोल्ड डे का सामना करना पड़ेगा
आज जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर लोगों को कोल्ड डे का सामना करना पड़ेगा।



इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, दक्षिण असम, मेघालय, त्रिपुरा, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में सुबह के समय घना कोहरा रहने की आशंका है। तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं।

हिमाचल प्रदेश वउत्तराखंड में बारिश के आसार
स्काईमेट के मुताबिक आज पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में कोल्ड डे कंडीशंस जारी रहने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है और कुछ स्थानों पर शीतलहर का प्रकोप जारी रह सकता है। उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तर मध्य प्रदेश के आसपास के हिस्सों में भी कोल्ड डे कंडीशंस बनी रहेगी। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना बनी है।
Reactions

Post a Comment

0 Comments