नवनियुक्त कर्मचारी ईमानदारी से करें कर्तव्यों का निर्वाहन : श्री तोमर


22 कर्मचारियों को बांटे अनुकंपा नियुक्ति पत्र...

नवनियुक्त कर्मचारी ईमानदारी से करें कर्तव्यों का निर्वाहन : श्री तोमर


ग्वालियर l नगर निगम ग्वालियर पहला ऐसा निगम है जहां सबसे ज्यादा कर्मचारियों को स्थाई किया गया आज 22 कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति दी जा रही है। इसलिए अब सभी कर्मचारियों की भी जिम्मेदारी है कि अपने शहर के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वाहन ईमानदारी से करें तथा स्वच्छता में शहर को नम्बर वन बनाएं। 

उक्त विचार  प्रदेश सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने रविवार को नगर निगम ग्वालियर द्वारा 22 कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति के नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक मुन्नालाल गोयल , ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रवीण पाठक, नेता प्रतिपक्ष कृष्ण राव दीक्षित एवं नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन सहित निगम अधिकारी उपस्थित रहे l

नगर निगम मुख्यालय सिटी सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत नगर निगम ग्वालियर द्वारा नगर निगम में सेवारत रहते मृत हुये कर्मचारियों के वारिसानों को अनुकम्पा नियुक्ति दिये जाने हेतु गठित समिति के प्रतिवेदन अनुसार रिक्त पदों पर नियुक्त किया गया है। निगम द्वारा अब तक अनुकंपा नियुक्ति के लंबित सभी प्रकरणों का निराकरण कर दिया गया है l

इस अवसर पर प्रदेश सरकार के खाद्य मंत्री श्री तोमर ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम देते हैंऐसे सभी कर्मचारियों की आवश्यक सुविधाओं का ध्यान निगम अधिकारियों को रखना चाहिए l

विधायक मुन्नालाल गोयल ने कहा कि जिन कर्मचारियों को आज निगम में नियुक्ति मिल रही है वह सभी कर्मचारी शहर के विकास एवं नगर निगम के विकास के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें तथा शहर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें l

विधायक प्रवीण पाठक ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं l शहर के विकास एवं स्वच्छता में निगम कर्मचारियों का सबसे महत्वपूर्ण योगदान होता है तथा शहर के नागरिकों को जो आवश्यक सुविधाएं मिलती हैं l

उनमें भी निगम कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान होता है निगम के कर्मचारियों को अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिएनेता प्रतिपक्ष श्री दीक्षित ने भी इस अवसर पर सभी नवनियुक्त कर्मचारियों को आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कर्मचारी अपने कर्तव्यों का पालन पूर्ण निष्ठा के साथ करेंl

नगर निगम आयुक्त  संदीप माकिन ने सभी नव नियुक्ति कर्मचारियों को आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपकी नियुक्ति ऐसे समय पर हो रही है जब शहर में स्वच्छता के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण कार्य चल रहे हैं। सभी कर्मचारी पूरी मेहनत एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करें।

इन कर्मचारियों को मिले नियुक्ति पत्र
नगर निगम ग्वालियर द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के तहत निखिल पुत्र स्व राधेलाल उप स्वा. पर्यवेक्षक, विजय पुत्र स्व कल्लाराम सफाई संरक्षक, आकाश पुत्र स्व. नरेश सफाई संरक्षक, रवि पुत्र स्व. कमल सफाई संरक्षक, अरूण पुत्र स्व रमेश सफाई संरक्षक, मोनू पुत्र स्व. श्री मदन सफाई संरक्षक, पवन पुत्र स्व. रघुवीर सफाई संरक्षक, विकास पुत्र स्व. दीपक सफाई संरक्षक, कु. रेनू पुत्री स्व. छोटेलाल सफाई संरक्षक, नीरज पुत्र स्व. गोपाल सफाई संरक्षक, अमर पुत्र स्व. मुन्ना सफाई संरक्षक, गौरव गोयल पुत्र दिनेश गोयल सहायक वर्ग 3, राघवेन्द्र सक्सैना पुत्र अजय सक्सैना सहायक वर्ग 3, शुभम यादव पुत्र गोविंद सिंह यादव चालक, अमन अब्बासी पुत्र इंतजार खां भृत्य, आजाद खां पुत्र शहजादा खां भृत्य, हेतराम कुशवाह पुत्र जगन्नाथ कुशवाह भृत्य, सोनू कुशवाह पुत्र संतुराम कुशवाह भृत्य, जय सिंह परिहार पुत्र चन्दन सिंह परिहार भृत्य, धर्मेन्द्र कुशवाह पुत्र हेमन्त कुशवाह भृत्य, राहुल नागरस भृत्य एवं शशि कुशवाह पुत्र राजेश कुशवाह  भृत्य के पद पर पदस्थ किया गया।

Comments