केले में बीज नही होते ये सच...
केले में बीज केले के पौधे के नीचे होते है
केले के बीज केले के पौधे के नीचे होते है । एक केले के पौधे में 3 से 5 बीज निकलते है , जो किसान निकाल कर 5 से 10 रु में एक बीज बेच देते है । शाहजहांपुर में केला फसल लगाने के लिए बीज खरीदी शुरू ।
इस क्षेत्र के किसान केला फसल लगाने के लिए बीज खरीद रहे हैं। क्षेत्र में केला फसल अधिक लगाई जाती है। इस लिए क्षेत्र में बीज की मांग भी अधिक है।
केले की फसल के लिए बीज पुरानी फसल से निकाला जाता है। एक किसान दूसरे किसान से केले का बीज खरीदता है। क्षेत्र में किसानों के पास कई किस्म के बीज उपलब्ध हैं। कई किसान कंपनियों द्वारा संशोधित टिश्यू के पौधे लगा रहे हैं। नर्सरी से 14-15 रुपए प्रति पौधा के हिसाब से यह पौधे मिल रहे हैं।
किसानों के अनुसार नर्सरी से टिश्यू कल्चर के पौधे लेने के लिए कई महीने पहले से बुकिंग कराना पड़ रही है। कंपनियां किसानों से अग्रिम रुपए लेकर बुकिंग कर रही है। जो किसान टिश्यू के पौधे लेने के लिए सक्षम नहीं है वे किसान पुरानी फसल से ही बीज निकाल रहे हैं।
फसल में केले के एक पौधे के नीचे से करीब 5 बीज निकलते हैं। किसान इन बीजों को 5 रुपए प्रति बीज के हिसाब से दूसरे किसान को बेच रहे हैं। इसके अलावा पौधे के नीचे से करीब 3 छोटे बीज निकलते हैं। फिर उसको बेच देते है ।



0 Comments