कार्य पूर्ण गुणवत्ता एवं समय सीमा पर हो...

सांसद ने किया वार्ड 32 में सड़क डामरीकरण का भूमि पूजन



ग्वालियर दिनांक 08 नवम्बर 2019/ आज वार्ड 32 स्थित गांधी पार्क में गांधी नगर मुख्य मार्ग एवं विभिन्न ब्लाकों में डाम्बरीकरण सड़क निर्माण  कार्य पार्षद मौलिक कार्य निधि 14,91,521 रुपये  से निर्माण कार्य का भूमि पूजन सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर एवं वार्ड के गणमान्य नागरिकों के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।

सर्वप्रथम गांधी प्रतिमा मुख्य अतिथि द्वारा माला पहनाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। तत्पश्चात् पार्षद अनीता राजेंद्र शर्मा द्वारा मंचासीन अतिथियों का पुष्प माला भेंटकर स्वागत किया। अपने उद्बोधन में सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने वार्ड 32 में विगत पांच वर्षों में हुए विकास कार्यों का मूल्यांकन स्वयं क्षेत्र के समस्त नागरिकगणों को अवश्य करना चाहिए, मेरे महापौर कार्यकाल में भी इस वार्ड में कार्य पूर्ण गुणवत्ता एवं समय सीमा पर हो इस हेतु पार्षद सदैव तत्पर रहते थे।

साथ ही पार्षद द्वारा बताया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं कार्ययोजना के संदर्भ में समन्वय में निगम अधिकारी एवं स्थानीय नागरिकों को अग्रणी भूमिका अदा करनी चाहिए । इस अवसर पर श्री भानुप्रताप भदौरिया, श्री राधाकिशन शर्मा, श्री एस.पी. शर्मा, श्री आर.के. मिश्रा, डॉ रायपुरिया, श्री महेश दीक्षित, श्री अनीता राजेंद्र शर्मा पार्षद, श्री एम.एल. शर्मा, श्री छेदी लाल शर्मा, श्री सत्य नारायण शर्मा, श्री काजल रोहिरा, श्री रमन अग्रवाल, इंजी श्री राजेंद्र अग्रवाल, प्रो के.आर. चैबे, श्री दिनेश बहेल, श्री हरभजन सिंह, श्री मुकेश भारद्वाज, श्री अजय सिंघल, श्री मिश्रीलाल कुशवाह, श्री आलोक जैन, क्षेत्राधिकारी राकेश कश्यप एवं आदि गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहीं।
Reactions

Post a Comment

0 Comments