स्वच्छता सर्वेक्षण लीग 2020 को लेकर समीक्षा बैठक...
स्वच्छता के लिए हमें मॉनीटरिंग मैकेनिज्म मजबूत बनाना होगा : कलेक्टर
ग्वालियर l स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के तहत किए जा रहे कार्यो की समीक्षा करते हुए कलेक्टर अनुराग चैधरी ने स्वच्छता में शहर को अव्वल लाने के लिए आगामी दो माह बहुत ही चुनौतीपूर्ण हैं तथा इस कठिन परीक्षा के लिए हम सभी को मिलकर मेहनत करनी होगी, इसके लिए हमें एक ऐसा सिस्टम विकसित करना चाहिए जिसमें हर स्तर पर नियमित मानीटरिंग हो तथा प्रतिदिन नियत समय पर सभी 66 वार्डों की रिपोर्ट मेरे पास आए और जहां भी लापरवाही मिले कडाई से कार्यवाही करें।
उक्ताशय के निर्देश कलेक्टर श्री अनुराग चैधरी ने गुरुवार को स्वच्छता सर्वेक्षण लीग 2020 के तहत नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए निगमायुक्त संदीप माकिन को दिए। कहा कि शहर को स्वच्छता में अव्वल लाने के लिए अपने पूरे प्रयास लगाने होगें तथा सभी को अपने-अपने क्षेत्र में ईमानदारी से कार्य करना होगा, इसके लिए हमें अपना मॉनीटरिंग मैकेनिज्म बहुत ही मजबूत करना है और हर स्तर पर मॉनीटरिंग होनी चाहिए और जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक वार्ड की मॉनीटरिंग के लिए एक-एक अधिकारी की नियुक्ति की गई है जो कि वार्ड स्तर पर प्रतिदिन मॉनीटरिंग करेगें।
कलेक्टर श्री अनुराग चैधरी ने कहा सफाई व्यवस्था के सिस्टम को सुधारने के लिए जो भी कडी कार्यवाही करनी पडे आवश्यक रुप से करें जिससे लोगों में कार्यवाही का डर हो और उनकी आदत में सुधार आए। इसके साथ ही जो भी व्यक्ति बार बार समझाने पर भी नहीं मानता है तथा गंदगी फैलाता है तो उसके खिलाफ कडी से कडी कार्यवाही करें। वहीं सभी अधिकारी व कर्मचारी जो भी संसाधन हैं, उनमें की सर्वश्रेष्ठ करें तथा निगम जो भी आवश्यक मशीनरी किराए से लेनी हैं वह लेकर स्वच्छता अभियान में बेहतर से बेहतर कार्य करें।
बैठक के दौरान निगमायुक्त संदीप माकिन ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के तहत निगम द्वारा जो भी कार्य किए जा रहे हैं उनकी जानकारी दी तथा डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, कचरा ट्रांसफर, कचरा सेग्रीकेशन एवं कचरे से विभिन्न उत्पाद बनाने के प्रक्रिया के बारे में पूर्ण जानकारी दी तथा इस प्रक्रिया में जो भी समस्याएं हैं उनके बारे में भी जानकारी दी। जिसपर कलेक्टर श्री चैधरी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निगमायुक्त श्री माकिन ने सभी डब्ल्यूएचओ को निर्देश दिए कि पूरे सप्ताह भर सडक पर खडे ऐसे ठेले वालों व दुकानदारों पर अभियान चलाकर कार्यवाही करें तथा सभी डब्ल्यूएचओ प्रतिदिन कम से कम 10-10 जुर्माने की रसीदें काटें।
निगमायुक्त श्री माकिन ने बताया कि निगम के अमले द्वारा शहर के सभी क्षेत्रों में सफाई के लिए बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं तथा शहर के 89 व्यावसायिक क्षेत्रों में दो बार सफाई कराई जा रही है। इसके साथ ही निगमायुक्त श्री माकिन ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि सभी डब्ल्यूएचओ एवं वार्ड मॉनीटर अपने अपने वार्डों में सभी घरों से सूखा व गीला कचरा अलग अलग लेने के लिए अभियान चलाए। 28 नवम्बर 2019 l बालभवन के ऑडोटोरियम में आयोजित स्वच्छता सीमक्षा बैठक में निगमायुक्त संदीप माकिन, अपर कलेक्टर किशोर कान्याल, रिंकेश वैश्य, अनूप कुमार सिंह, एसडीएम जयति सिंह, सीबी प्रसाद, अपर आयुक्त नरोत्तम भार्गव, आर के श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, दिनेश शुक्ला सहित सभी वार्डों के वार्ड मॉनीटर एवं डब्ल्यूएचओ व सहायक स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे।


0 Comments