परीक्षा में भाग लेने का मौका...
SSC मल्टी टास्किंग स्टाफ के 7,099 पदों पर करेगा भर्तियां
नई दिल्ली l कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती की वैकेंसी डिटेल जारी कर दी है l परीक्षा के माध्यम से 7,099 पदों पर भर्तियां की जाएगी l ये भर्ती ग्रुप सी नॉन-गजेटेड और नॉन मिनिस्ट्रियल के लिए होगी l
एमटीएस (SSC MTS) की भर्ती प्रक्रिया अभी चस रही है l एसएससी एमटीएस के पदों पर हुई पहली स्टेज की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर चुका है l पहली स्टेज की परीक्षा में 19 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था l ये परीक्षा अगस्त में 39 शिफ्टों में आयोजित की गई थी l
जो उम्मीदवार पहले स्टेज की परीक्षा में पास हुए हैं उन्हें अब दूसरे स्टेज की परीक्षा में भाग लेने का मौका मिलेगा l दूसरे स्टेज की परीक्षा 24 नवंबर को आयोजित की जाएगी l दूसरी स्टेज की परीक्षा में डिस्क्रिप्टिव पेपर होगा जिसमें उम्मीदवारों को एक निबंध या एक पत्र लिखने के लिए कहा जाएगा l
आपको बता दें कि पेपर 1 में प्रदर्शन और पेपर 2 में कट-ऑफ के आधार पर उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा l डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद ही उम्मीदवारों का चयन होगा l



0 Comments