12 सड़कों की लगभग 28 किमी के क्षेत्र में...

रोड स्वीपिंग मशीन से होगी शहर की प्रमुख सड़कों की सफाई



ग्वालियर l 19 नवम्बर 2019 l  नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर में स्वच्छता को अत्याधुनिक संसाधनों के माध्यम से करने की दिशा में भी तेजी से कदम बडाया जा रहा है। निगर द्वारा मानव संसाधन के साथ ही मशीनों से भी शहर मे साफ सफाई की जा रही है। इसी क्रम में निगम द्वारा अब शहर की प्रमुख 12 सड़कों की सफाई मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीन से कराई जावेगी।

इसके लिए निगम द्वारा 2 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीन किराये से ली गई हैं। नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के तहत नगर निगम ग्वालियर द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में शहर को अब्बल बनाने के लिए तेजी से प्रयास किये जा रहे हैं।

 स्वच्छता सर्वेक्षण के मापदण्डों के अनुसार निगम द्वारा सभी आवश्यक संसाधनों के माध्यम से निगम में सफाई अभियान चलाया जा रहा है तथा कचरे का संग्रहण एवं डिस्पोजल किया जा रहा है। निगमायुक्त ने बताया कि इसी क्रम में निगम द्वारा 2 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीन किराये पर ली गई हैं जिनसे अब शहर की प्रमुख 12 सड़कों की सफाई कराई जायेगी।

मशीनों द्वारा लगभग 28 किमी के क्षेत्र में प्रतिदिन सफाई की जावेगी। जिसमें रेसकोर्स रोड़ पर गोले के मंदिर से होटल एम्बियंस तिराहे तक, एमएलबी रोड़ पर होटल एम्बियंस तिराहे से इंदरगंज तक, पंचम सिंह रोड पर मृगनयनी गार्डन से आकाशवाणी तिराहे तक, गांधी रोड पर महाराजा मानसिंह तोमर प्रतिमा से विवेकानंद चैराहा थाठीपुर तक, तानसेन रोड पर हजीरा से पडाव तक, जिन्सी रोड पर होटल सुदर्शन छप्पर वाला पुल से राॅक्सी पुल तक, शब्द प्रताप आश्रम रोड पर शब्द प्रताप आश्रम से उरवाई गेट तक, व्हीआईपी रोड पर गोले के मंदिर से छः नम्बर चैराहे तक, इंदरगंज रोड पर अचलेश्वर मंदिर से उंट पुल तक, नई सडक पर उंट पुल से नई सडक होते हुए हनुमान चैराहे तक, सचिन तेंदुलकर मार्ग स्वास्थ्य संस्थान से विश्वविद्यालय चैराहे होते हुए सिरौल चैराहे तक एवं माधवराव सिंधिया मार्ग होटल तानसेन से राजमाता चैराहा एवं एजी पुल होते हुए विवेकानंद चैराहे तक रोड की सफाई मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीन द्वारा कराई जायेगी।  

Comments