G News 24 : रेलवे स्टेशन के काम की डेडलाइन नहीं बढ़ेगी,अल्टीमेअम का असर प्रोजेक्ट की गुणवत्ता पर पड़ सकता !

 अब समय-सीमा न बढने की स्थिति में क्या होगा इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है...

रेलवे स्टेशन के काम की डेडलाइन नहीं बढ़ेगी,अल्टीमेअम का असर प्रोजेक्ट की गुणवत्ता पर पड़ सकता !

ग्वालियर। ग्वालियर रेलवे स्टेशन के री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर रेलवे अधिकारियों और केपीसी कंपनी के बीच खींचतान बढ गई है। सांसद भारत सिंह ने सितंबर 2026 तक काम पूरा करने का अल्टीमेअम दिया था और इसके बाद रेलवे को केंद्र स्तर पर भी पत्र लिखा था। रेलवे के उच्च अधिकारियों ने अब इस अवधि को अंतिम माना है। केपीसी कंपनी को अतिरिक्त समय नहीं मिलेगा। वास्तविकता यह है कि सितंबर 2026 की समय-सीमा बीत चुकी है और बचा हुआ काम करने का सिलसिला जारी है। अब समय-सीमा न बढने की स्थिति में क्या होगा इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।

 सांसद ने निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट की गुणवत्ता पर भी उठाये सवाल है !

500 करोड रुपय की लागत वाले इस प्रोजेक्ट की गुणवत्ताा पर भी सवाल उठे है। अब इसे राजनीति कहें या सांसद ने वास्तव में निरीक्षण के दौरान तकनीकी खामियां देखी थी ये तो वही जाने लेकिन इसके बाद कलेक्टर और रेलवे अधिकारियों की मौजूदगी में इनकी जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम बनाने का फैसला हुआ। टीम में लोक निर्माण विभाग और जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री तथा सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट शामिल है।जांच अभी शुरू नहीं हुई है।

प्रोजेक्ट को लेकर केंद्रीय मंत्री सिंध्रिाया और सांसद कुशवाह स्टेशन का कई बार निरीक्षण कर चुके है इस दौरान जिसको जो कमियां निर्माण के दौरान काम में दिखी उन्हें निर्देश देकर दूर करने  के लिए भी कहा गया था। नि :संदेह उनमें सुधार भी किया गया।   स्टेशन की सीढियों की चौडाई का मामला भी सामने आया था। पार्किंग से जुडी समस्या पर भी सवाल उठे थे। इन कामों कितना सुधार हुआ है कितना होना बाकी है यह जांच का विषय हो सकता है लेकिन रेलवे स्टेशन के काम की डेडलाइन नहीं बढ़ेगी,इस प्रकार का  अल्टीमेअम देना निश्चित ही प्रोजेक्ट की गुणवत्ता पर असर डालेगा। 

जल्दबाजी से अक्सर काम बिगड़ जाया करते हैं। कोई भी कंपनी जानकर किसी प्रोजेक्ट  के कार्यों को डिले नहीं करना चाहती है क्योंकि इसमें उसका ही नुक्सान होता है। कंपनी पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। उसके समय,संसाधनों-मशीनरी पर प्रोजेक्ट लेट होने से विपरीत प्रभाव पड़ता है। इस बात को भी जनप्रतिनिधियों को ध्यान में रखना चाहिए। एक वर्किंग स्टेशन पर काम के दौरान तमाम रुकावटें आती हैं, प्रोजेक्ट में कई बार छोटे दिखने वाले आंशिक बदलाव भी काफी समय बर्वाद कर देते हैं यही कारण होते जिस वजह से प्रोजेक्ट लेट होते हैं।  

इसलिए जनप्रतिनिधियों को टाइम लाइन नहीं प्रोजेक्ट एवं काम की गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए। भले ही प्रोजेक्ट पूरा होने में 6 माह और लग जाएं लेकिन जल्दबाजी दिखाकर काम प्रभावित न किया जाए। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments