विधायक प्रीतम लोधी ने भी मंच से इस मुद्दे को उठाया...
पिछोर को जिला बनाने की मांग उठी तो सीएम बोले परिसीमन के बाद देखेंगे!
शिवपुरी। मध्यप्रदेश शिवपुरी जिले के पिछोर को जिला बनाने की मांग सीएम के सामने एक बार फिर एक कार्यक्रम के दौरान लोगों ने जोर-शोर से उठाई, स्थानीय लोग हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे थे। पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने भी मंच से सीएम के सामने यह मांग रखी। इस पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि परिसीमन के बाद वर्ष 2027 में इस संबंध में निर्णय लिया जा सकेगा।
पिछोर जिला बनाने पर सीएम बोले
पिछोर को जिला बनाने की मांग लम्बे समय से उठ रही है। कार्यक्रम स्थानीय लोगों ने सीएम के सामने मांग रखी थी इस बीच विधायक प्रीतम लोधी ने भी मंच से इस मुद्दे को उठाया। सीएम ने कहा है कि परिसीमन के बाद प्रदेश में कई ऐसी जगहें होंगी। जहां नये जिले और संभाग बनाने जाने की संभावना पर विचार किया जा सकता है। पिछोर को जिला बनाने पर भी 2027 से परिसीमन के बाद निर्णय लिया जायेगा। इस बयान के बाद पिछोर को जिला बनाने की मांग एक बार फिर चर्चा में आ गयी है। फिलहाल सीएम ने तत्काल जिला बनाने का ऐलान नहीं किया है।
सीएम ने ये घोषणाएं भी कीं
मुख्यमंत्री ने पिछोर में सांदीपनि विद्यालय, खनियाधाना में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बामौरकला में महाविद्यालय और रेड्डी चौराहे पर पुलिस चौकी स्थापित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने पिछोर किले के सौंदर्यीकरण के लिए 5 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। साथ ही, मोतीसागर तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए राशि उपलब्ध कराने और खासना नाले पर पुल निर्माण की घोषणा कर क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात दी।






0 Comments