G News 24 : श्री बाबा बर्फानी हर-हर महादेव सेवा समिति की नवीन कार्यकारिणी की सर्वसम्मति से हुई घोषणा !

 श्री बाबा बर्फानी हर हर महादेव सेवा समिति ग्वालियर म प्र के अध्यक्ष लोकेश चुने गए...

श्री बाबा बर्फानी हर-हर महादेव सेवा समिति की नवीन कार्यकारिणी की सर्वसम्मति से हुई घोषणा !

ग्वालियर। श्री बाबा बर्फानी हर हर महादेव सेवा समिति ग्वालियर म प्र की नवीन कार्यकारिणी में कुल 31 पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हैं , जिसमे लोकेश शर्मा को अध्यक्ष गौरव नागवानी को सचिव एवं रजत सिंघल  को कोषाध्यक्ष चुना गया है , सुनील शिवहरे , पन्नालाल गौड़ को संयुक्त अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है |उसके साथ ही भंडारी अशोक राणा , संगठन मंत्री विकास वाधवानी को बनाया गया है |बब्बल शिवहरे, भीमबहादुर क्षेत्रीय ,  बंटी भदौरिया , संजू तोमर को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेतृत्व ने सौंपी है |ब्रिज कटारिया , बब्लू शिवहरे , दिलीप यादव , नीरज उपाध्याय , नीरज शिवहरे नवीन अनुराग दुबे  कार्यकारिणी में शामिल हैं,समिति के मुख्य संरक्षक महेंद्र भदकारिया एवं शूरवीर चाहर ने बताया कि 2027 का लंगर नवीन कार्यकारिणी संचालित करेगी । 

मुख्य संरक्षक महेंद्र भदकारिया जी से हुयी बातचीत में उन्होंने बताया कि समिति की महिला इकाई एवं युवा इकाई की घोषणा भी जल्द कर दी जाएगी । समिति विगत 5 वर्षों से अमरनाथ यात्रा पर लंगर का सफल आयोजन सभी के सहयोग से करती आयी है , नवीन कार्यकारिणी में युवाओं को भी जोड़ा गया है जिससे युवाओं को धार्मिक कार्यों से जोड़ा जा सके। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments