पुराना मोबाईल खरीदने वाले ने ही निजी फोटो सोशल मीडिया पर कर दिए वायरल...
शहर में धड़ल्ले से गली-गली घूम रहे हैं,पुराने मोबाइल खरीदकर स्कैम करने वाले स्कैमर,प्रशासन है मौन !
ग्वालियर। कॉलोनियों और गलियों में इन दिनों ऐसे फेरीवाले घूम रहे हैं, ये लोग सुबह इतनी सुबह-सुबह आकर आपके गली-मोहल्ले आ जाते हैं जब आप सोकर भी उठते हैं तब इनके स्पीकर की आवाज आपकी नींद खोलती है। जो झडे हुए बाल खरीदने के नाम पर घुमते लेकिन इनका असली मकसद तो पुराने, बंद और टूटे मोबाइल फोन खरीदना होता है। ये लोग बैटरी चलित स्पीकर सिस्टम पर एक मोबाईल के बदले 300-500 और 1000 रूपये या स्टील का कोई बर्तन देने का लालच देकर वह लोगों के बेकार पड़े फोन जुटा रहे हैं।
इसके पीछे का इनका मकसद होता है लोगों का डाटा एवं जानकारी इन मोबाईल फोन से रिकवर करना और फिर उस जानकारी के माध्यम से साइबर क्राइम को अंजाम देना। लोग थोड़े से लालच के कारण अनजाने ही अपनी एवं अपने मिलने-जुलने वालों की तमाम निजी जानकारी इन्हें उपलब्ध करवा रहे हैं। उनकी यही छोटी सी लापरवाही आपकी निजी तस्तीरों, बैंकिंग जानकारी और डिजीटल पहचान को बड़े खतरे में डालकर ब्लेकमेलिंग और बैंकिंग फ्रॉड को आमंत्रण दे सकती है।
स्क्रीन टूटा बेचा,ऑनलाइन एकाउंट से 35 हजार रूपये निकल गये
अभी हाल ही में मुरार के तिकोनिया इलाके में 13 अगस्त को एक महिला ने घर आये फेरीवाले को बालों का गुच्छा बेचा, उसी बीच फैंरीवाले की पेशकश पर उसने स्क्रीन टूटा पुराना फोन 300 रूपये में बेच दिया। इसके महज 9 दिन बाद महिला के ऑनलाइन एकाउंट से 35 हजार रूपये निकल गये।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई निजी फोटो
ऐसा ही एक अन्य मामला मार्च 2026 में सामने आया था, जब एक महिला ने अपना पुराना मोबाइल कबाड़ में बेचा। करीब 30 दिन बाद उसकी आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर आ गई। जांच में सामने आया कि फोन में उसकी सोशल मीडिया आईडी लॉग-इन थी और गैलरी में निजी फोटो-वीडियो मौजूद थे। महिला ने साइबर विंग में शिकायत की और अपना अकाउंट बंद कराया, लेकिन फेरीवाले का सुराग नहीं मिल सका।
अभी भी आपके पास वक्त है सचेत हो जाओ
हमारी सलाह है कि अभी भी आपके पास वक्त है सचेत हो जाओ अपने थोड़े से फायदे या यूं कहें कि लालच के चलते अपनी निजी जानकारी जो आपके पुराने मोबाईल में उसे मत बेचो। उसे घर पर ही पड़ा रहने दो क्योंकि मोबाईल भले ही टूट-फुट जाए या ख़राब हो जाए, उसमे जो डाटा होता है वह कभी नष्ट नहीं होता है। इसलिए ऐसे फेरीवालों से दूर रहिये। इन्हें अपने घर कॉलोनी से दूर भगाइये।






0 Comments