G News 24 : राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला पंचायत ग्वालियर में शपथ ग्रहण समारोह !

 लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती राष्ट्रीय एकता शपथ ...

राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला पंचायत ग्वालियर में शपथ ग्रहण समारोह !

ग्वालियर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज जिला पंचायत, ग्वालियर परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत ग्वालियर सोजान सिंह रावत जी द्वारा समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर श्री रावत जी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया। हम सभी शासकीय सेवकों का कर्तव्य है कि हम राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने के लिए सतत रूप से कार्य करें।

सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता को अक्षुण्ण बनाए रखने और देश की आंतरिक सुरक्षा में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत के सभी विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Reactions

Post a Comment

0 Comments