G News 24 : दिल्ली के समीर हत्याकांड के कुख्यात आरोपी नसीम दुर्रानी को पुलिस ने किया ढेर !

नसीम दुर्रानी की क्राइम कुंडली,नाम- बदनाम, एड्रेस- तिहाड़, काम गैंगवार,और दर्जनों FIR... 

दिल्ली के समीर हत्याकांड के कुख्यात आरोपी नसीम दुर्रानी को पुलिस ने किया ढेर !

दिल्ली के सोनिया विहार में हुए समीर हत्याकांड के आरोपी नसीम दुर्रानी को एनकाउंटर में मार गिराया है. दिल्ली क्राइम ब्रांच, यूपी एसटीएफ और स्थानीय पुलिस के ऑपरेशन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया है. बता दें कि आरोपी नसीम दुर्रानी पर 50 हजार रुपए का इनाम भी लगाया गया था. वहीं पुलिस ने घेरा बंदी कर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में ढेर कर दिया. इस आरोपी पर अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज थे. आइए आपको इसके पूरे क्राइम रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से बताते हैं.

दरअसल, 16 नवंबर की शाम को दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा के ऑफिस के बाहर समीर नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस वारदात का आरोप नसीम दुर्रानी पर लगा था. बताया जा रहा है कि हमलावरों ने समीर पर करीब 15 से 20 राउंड गोलियां चलाई थीं, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद रिजवान गंभीर रूप से घायल हो गया था. इस घटना के बाद से नसीम दुर्रानी फरार चल रहा था.

सोशल मीडिया से लोगों में खौफ

आपको बता दें कि नसीम दुर्रानी अपने सोशल मीडिया अकाउंट को कुछ नए अंदाज में सजा कर रखता था. उसने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल कुछ ऐसा लिखा था कि जिससे लोगों में काफी खौफ बना रहता था.

नाम- बदनाम

एड्रेस- तिहाड़ जेल

उम्र- जीने की

काम- मारने का.

छोटा शकील का करीबी गुर्गा

जानकारी यह भी मिली है कि, नसीम दुर्रानी अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील का करीबी गुर्गा है. वह डी-कंपनी के लिए काम करता है. बताया जा रहा है कि जब छोटा राजन का प्रत्यर्पण कराकर भारत लाया गया था, तब उसे रास्ते से हटाने की सुपारी भी नसीम दुर्रानी को दी गई थी. नसीम दुर्रानी पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई थानों में हत्या, लूट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

गोकुलपुरी थान में दो केस दर्ज

मिली जानकारी के मुताबिक, उसके खिलाफ हत्या, हथियारों के बल पर लूट, अवैध हथियार रखने, चोरी और पुलिस अधिकारियों पर हमला करन जैसे कई गंभीर अपराधों में शामिल होने का आरोप है. वहीं गोकुलपुरी थाने में FIR नंबर 173/2014 उसके नाम पर दर्ज है. बताया जा रहा है कि यह मामला एक ऐसी घटना से जुड़ा है, जिसमें उसने पुलिसकर्मियों पर हमला किया था. साथ ही पुलिस टीम पर पत्थर और ईंटें फेंकने का आरोप है. इस घटना में नसीम दुर्रानी ने पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति को छुड़ाने में मदद की थी.

इसके अलावा, एक हत्या के मामले में गोकुलपुरी थाने में एक और FIR नंबर 289/2010 दर्ज है. उसके खिलाफ खजूरी खास, जाफराबाद, दयालपुर और दिल्ली के अन्य पुलिस थानों में आर्म्स एक्ट और अन्य आपराधिक मामलों के कई केस दर्ज हैं. आइए आपको नसीम दुर्रानी के पूरी क्राइम रिकॉर्ड की लिस्ट के बारे में बताते हैं, कहां-कहां उस पर एफआईआर दर्ज हैं.

 

Reactions

Post a Comment

0 Comments