SC ने ठुकरा दी अंतरिम जमानत की अर्जी ...
'उमर खालिद और शरजील इमाम की अंतरिम जमानत अर्जी लेकर SC पहुंचे सिब्बल !
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली दंगा मामले में छात्र नेता उमर खालिद की अंतरिम जमानत की अर्जी बुधवार (25 नवंबर) को ठुकरा दी. कोर्ट ने कहा कि जमानत अर्जी पर पर विचार करने से पहले वह पुलिस का पक्ष सुनेगा.
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली दंगा मामले में छात्र नेता उमर खालिद की अंतरिम जमानत की अर्जी बुधवार (25 नवंबर) को ठुकरा दी. कोर्ट ने कहा कि जमानत अर्जी पर पर विचार करने से पहले वह पुलिस का पक्ष सुनेगा.
साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने 2020 के दिल्ली दंगों की 'बड़ी साज़िश' (लार्जर कॉन्स्पिरेसी) मामले में जमानत की मांग करने वाली शरजील इमाम और उमर खालिद की याचिकाओं पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया.
कपिल सिब्बल,वकील सिद्धार्थ दवे ने दोनों को अंतरिम जमानत देने की मांग की
वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने सुनवाई लंबित रहने तक दोनों को अंतरिम जमानत देने की मांग की. कोर्ट ने कहा कि वह कोई भी आदेश दिल्ली पुलिस के जवाब को देखने के बाद देगा. खालिद की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने अंतरिम जमानत की मांग करते हुए कहा कि वह छह साल से अधिक समय से हिरासत में हैं. वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ दवे ने शरजील इमाम के लिए भी ऐसी ही मांग रखी.
दोनों ने निचली अदालत में मुकदमे में हो रही देरी के आधार पर ज़मानत की मांग की है. सिब्बल ने बताया कि 'तस्लीम अहमद' मामले में, बेंच ने रेफरेंस ऑर्डर पास करते समय दंगों की साजिश के सह-आरोपियों को अंतरिम जमानत दी थी. इसपर CJI ने कहा कि "आज नहीं." वहीं जस्टिस बागची ने कहा कि आपने अंतरिम राहत के लिए अर्जी दी है. पहले उस पर जवाब आने दीजिए.






0 Comments