G News 24 : PM मोदी IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में हुए शामिल, छात्रों से की बातचीत !

PM ने युवाओं से टेक्नालॉजी को समझा,इस मौके पर पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी मौजूद रहे...

PM मोदी IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में हुए शामिल, छात्रों से की बातचीत !

पश्चिम मिदनापुर। पीएम मोदी आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में भाग लेने के लिए पश्चिम बंगाल पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने छात्र-छात्राओं से बात की और उन्हें सलाह भी दी। पीएम मोदी ने प्रदर्शनी को भी देखा और युवाओं से टेक्नालॉजी को समझा। इस मौके पर पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी मौजूद रहे।

भारत ने बैलगाड़ी से लेकर बुलेट ट्रेन तक, सब बदलते देखा: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि अपनी स्थापना के 75 सालों में IIT खड़गपुर ने बहुत सारे मील के पत्थर बनाए हैं। इन 75 वर्षों में भारत ने बैलगाड़ी से लेकर बुलेट ट्रेन तक, डाक पत्रों से लेकर सोशल मीडिया तक बहुत कुछ बदलते हुए देखा है और इस बदलाव के हर दौर में देश के पहले IIT के तौर पर IIT खड़गपुर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैं यहां सभी को बधाई देता हूं।

पीएम मोदी ने कहा, "मुझे आने में देरी हुई, इसके लिए आप सभी से क्षमा चाहता हूं। IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में आज मेरे सामने भारत का वर्तमान और भविष्य जुड़ा है। आज हम सब इस संस्थान के 75 साल की यात्रा को सेलिब्रेट करने के लिए यहां जमा हुए हैं। हमने 75 साल में बहुत कुछ बदलते हुए देखा है। आईआईटी खड़गपुर ने अपनी अहम भूमिका निभाई है। मैं यहां के सभी टीचर्स और छात्रों को बहुत बधाई देता हूं।"

पीएम मोदी ने कहा, "आईआईटी खड़गपुर की कुछ यादें ऐसी होती हैं, जो जिंदगीभर याद रह जाती हैं। दूसरे संस्थानों में हॉस्टल होते हैं लेकिन आपके यहां हॉल होते हैं। मैं जानता हूं कि हर स्टूडेंट को अपने हॉल पर गर्व होता है।"

यहां डिटेंशन कैंप हुआ करता था: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, "यहां से आईडियाज को बल मिला और नेशनल मूवमेंट हुआ। यहां डिटेंशन कैंप हुआ करता था। आप कल्पना कीजिए, जो स्वतंत्रता सेनानी डिटेंशन कैंप में रहे होंगे, वह उस समय क्या बातें करते हैं। आज भी उनकी आवाज पूरे वायुमंडल में मंत्र की तरह गूंजती होगी जो आपको भी प्रेरणा देगी।"

पीएम मोदी ने कहा, "दशकों पहले इन्हीं डिटेंशन कैंपों ने उन भारतीयों का उत्साह देखा था,जो अपना शासन चाहते थे और भारत को बुलंदियों पर देखना चाहते थे। आज इसी स्थान पर आईआईटी में ऐसे युवा तैयार हो रहे हैं, जिनके इनोवेशन भारत को आत्मनिर्भर बनाने में ताकत दे रहे हैं।

Reactions

Post a Comment

0 Comments