g news 24 : 13 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर किया गैंगरेप,बदमाशों द्वारा छात्रा के शोर मचाने पर उसे पीटा !

 दरगाह के पास बने एक खाली तलघर में दोनों बदमाशों ने बारी-बारी से किया दुष्कर्म ...

 13 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर किया गैंगरेप,बदमाशों द्वारा छात्रा के शोर मचाने पर उसे पीटा !

ग्वालियर।  बहोड़ापुर इलाके में 13 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप का मामला संज्ञान में आया है। घटना 14 नवम्बर की दोपहर लगभग 1.45 बजे की है। यह आरोप है कि कोचिंग से घर लौट रही कक्षा 8वीं की छात्रा को इमरान और आर्यन नाम के 2 युवकों ने जबरन स्कूटी पर बैठाकर दरगाह के पास बने एक खाली तलघर में ले गये। वहां दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया है। 

विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की है आरोपियों ने छात्रा को धमकी दी कि घटना के बारे में किसी को बताने पर वह उसे बदनाम कर देंगे। कुछ देर के बाद आरोपियों को छात्रा की मां के पहुंचने की भनक लगी और इसके बाद वह छात्रा को सड़क पर छोड़कर भाग गये।

देर शाम छात्रा की मां उसे तलाशते हुए निकलीं। रास्ते में छात्रा उन्हें मिल गई। उसने रोते हुए मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद मां और चाचा उसे लेकर बहोड़ापुर थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया। 

शनिवार रात इमरान और आर्यन के खिलाफ अपहरण, मारपीट, गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया। बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार ने बताया कि दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments