G News 24 : रासलीला से शिव तांडव तक, उद्भव उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की भव्य छटा !

हनुमान की रामभक्ति और भगवान जगन्नाथ की स्तुति ने र्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया...

रासलीला से शिव तांडव तक, उद्भव उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की भव्य छटा !

ग्वालियर। 21वें आईटीएम उद्भव उत्सव के अंतिम दिन देशभर से आए कलाकारों ने भारतीय कला, संस्कृति और भक्ति की अनुपम छटा बिखेरी। राधा-कृष्ण की रासलीला, शिव के रौद्र रूप, हनुमान की रामभक्ति और भगवान जगन्नाथ की स्तुति पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समारोह में भारतीय नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शशि त्रिपाठी तथा पद्मश्री से सम्मानित नलिनी-कमलिनी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

उद्भव के अध्यक्ष डॉ. केशव पांडेय ने संस्था की 30 वर्षों की सांस्कृतिक यात्रा और ग्वालियर की संगीत नगरी के रूप में वैश्विक पहचान का उल्लेख किया। उत्सव ने कला और संस्कृति के माध्यम से राष्ट्रीय गौरव तथा वैश्विक एकता का संदेश दिया।

Reactions

Post a Comment

0 Comments