प्रदर्शन में देश के लगभग 10000 (दस हजार) वितरक शामिल...
एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन(आई) व्दारा सीबीडी ग्राउंड दिल्ली में धरना !
नई दिल्ली। एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन (आई) के आव्हान पर नई दिल्ली स्थित सीबीडी ग्राउंड के सामने रोड पर देश भर से आये वितरकों ने धरना प्रदर्शन किया। एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन (आई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी एस शर्मा ने बताया कि एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स कमीशन में तत्काल 75/- रुपये की बढ़ोतरी करने, पीएनजी कनेक्शन अनिवार्य किये जाने संबंधी आदेश वापस लेने,NFR/ARB की जबरन विक्री पर रोक लगाने, कंपनियों द्वारा वितरकों का इंडेट मोडीफाई करके विना किसी मांग के कमर्शियल एवं FTL सिलेंडर की, की जा रही आपूर्ति को बंद करने की मांग को लेकर यह धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया था।
इस धरना प्रदर्शन में जम्मू कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी एवं गुजरात से लेकर बंगाल तक पूरे भारत वर्ष के वितरक शामिल हुए। एसोसिएशन ने सरकार को आगाह किया है कि यदि 25 नवंबर तक कमीशन में वृध्दि नही की गई तो देश के वितरक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगे।




0 Comments