G News 24 : गांधी प्राणी उद्यान में वन्य प्राणी सप्ताह का आयोजन आज से ...

प्रतियोगिताओं के माध्यम से वन्य प्राणियों एवं पर्यावरण सहेजने का लोगों को देंगे संदेश !

गांधी प्राणी उद्यान में वन्य प्राणी सप्ताह का आयोजन आज से ...

ग्वालियर।  नगर निगम ग्वालियर द्वारा संचालित गांधी प्राणी उद्यान में वन्य प्राणी सप्ताह का आयोजन 2 से 8 अक्टूबर तक किया जायेगा। वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत वन्य प्राणियों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिये सप्ताह भर विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से वन्य प्राणियों की पर्यावरण में आवश्यकता तथा उपयोगिता के विषय में जनजागृति कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

जू क्यूरेटर श्री गौरव परिहार ने बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक चौधरी के निर्देशानुसार वन्य प्राणी सप्ताह 2026 में आयोजित किये जाने वाले समस्त शैक्षणिक कार्यक्रम प्राथमिक, माध्यमिक, उच्चत्तर समूह में आयोजित होंगे। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए इच्छुक छात्र छात्रा चिड़ियाघर स्थित सूचना केन्द्र में दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को अपना पंजीयन करा सकते हैं जो पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। उपरोक्त कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत जानकारी मोबाइल न. ’8602622587’ एवं ई-मेल Gandhizoologicalpark1920@gmail.com 

mailto:Gandhizoologicalpark1920@gmail.com     पर सम्पर्क किया जा सकता है।

वन्य प्राणी सप्ताह अंतर्गत 02 अक्टूबर को प्रातः 10 से 12 बजे तक वन्य प्राणी सप्ताह के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का पंजीयन, दिनांक 03 अक्टूबर को प्रातः 10 से 12 बजे तक चिडियाघर भ्रमण कार्यक्रम एवं वन्य प्राणियों की व्यावहारिक जानकारियां दी जाएगीं। इसके साथ ही दिनांक 4 अक्टूबर को प्रातः 9 से 11 बजे तक चित्रकला प्रतियोगिता समस्त ग्रुप, दिनांक 5 अक्टूबर को प्रातः 7 से 9 बजे तक वर्ड वॉचिंग एवं नेचर वॉक, दिनांक 6 अक्टूबर को प्रातः 9 से 11 बजे तक क्विज प्रतियोगिता समस्त ग्रुप, दिनांक 7 अक्टूबर को प्रातः 9 से 11 बजे तक निबंध व अन्य प्रतियोगितायें एवं दिनांक 8 अक्टूबर को प्रातः 9 से 12 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, फैंसी ड्रेस, पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा।  

Reactions

Post a Comment

0 Comments