G News 24 : स्वच्छ शहर के निर्माण में नागरिकों और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक : श्री जादौन

 ABVIIITM कॉलेज में स्वच्छता संवाद आयोजित...

स्वच्छ शहर के निर्माण में नागरिकों और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक : श्री जादौन 

ग्वालियर, 26 अक्टूबर 2026। नगर निगम ग्वालियर द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वार्ड क्रमांक 07 स्थित ABVIIITM कॉलेज में स्वच्छता संवाद आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और शहर को स्वच्छ बनाए रखने के उपायों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मेला विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक जादौन ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छ शहर के निर्माण में नागरिकों और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने सभी से स्वच्छता नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

ABVIIITM की स्वच्छता प्रभारी सुश्री निहारिका ने कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ने और स्वच्छता संबंधी संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

नगर निगम कंसलटेंट श्री अमित सिंह ने कचरे के पृथक्करण, गीले और सूखे कचरे के उचित निपटान तथा स्वच्छता संबंधी नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर कचरे का सही प्रबंधन स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

संवाद के दौरान विद्यार्थियों और उपस्थित नागरिकों ने स्वच्छता से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए तथा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग का संकल्प लिया।

Reactions

Post a Comment

0 Comments