G News 24 : फूलबाग मैदान,जीवाजी क्बल,ठाठीपुर और दीनदयाल नगर में किया गया रावण के पुतले का दहन !

 भगवान श्रीराम द्वारा रावण का वध करने के उपरांत रावण,मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया...

फूलबाग मैदान,जीवाजी क्बल,ठाठीपुर और दीनदयाल नगर में किया गया रावण के पुतले का दहन !

ग्वालियर। फूलबाग मैदान में 65 फीट पुतले रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का 10.45 बजे दहन किया गया है। इस मौके सुप्रीम कोर्ट पूर्व न्यायाधीश जितेन्द्र महेश्वरी ने संबोधित करते हुए बुराई पर अच्छाई की जीत बताया है। शहर में मंगलवार को दीनदयाल नगर, ठाठीपुर और जीवाजी क्लब में पुतलों का दहन किया गया। 

दशहरे के मौके पर शाम 4 बजे अचलेश्वर मंदिर से रामलीला समारोह समिति के द्वारा चल समारोह निकाला गया। चल समारोह इंदरगंज, दालबाजार, नयाबाजार, लोहियाबाजार, ऊंट पुल, पाटनकर बाजार चौराहा, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, डीडवाना ओली, गस्त का ताजिया, राममंदिर चौराहा, छप्परवाला पुल, फूलबाग गुरूद्वारा से होते हुए फूलबाग मैदान में पहुंच कर संपन्न हुआ। 

इसके उपरांत रामलीला का मंचन किया गया। जिसमें भगवान श्रीराम ने रावण का वध करने के उपरांत रावण, मेघनाद और कंुभकरण के पुतले दहन किया गया। समिति की ओर रमेश अग्रवाल, रामनारायण मिश्रा और सनातन धर्म मंदिर के अध्यक्ष विजय गोयल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Reactions

Post a Comment

0 Comments