G News 24 : खनिज पदार्थों का परिवहन करने वाले वाहनों में अनिवार्यत: लगाने होंगे RF टैग

 डम्फर संचालकों को बैठक लेकर दिए गए निर्देश ...

खनिज पदार्थों का परिवहन करने वाले वाहनों में अनिवार्यत: लगाने होंगे RF टैग 

ग्वालियर।  जिले में खनिज पदार्थों के परिवहन में संलग्न सभी वाहनों में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने अनिवार्यत: आरएफ टैग लगवाने के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री विक्रमजीत सिंह कंग ने डम्फर संचालकों की बैठक लेकर शेष सभी वाहनों में जल्द से जल्द आरएफ टैग लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन इस कार्य को लेकर गंभीर है, इसलिये आरएफ टैग लगवाने में कोई ढ़िलाई न हो, अन्यथा प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई की जायेगी। ज्ञात हो आरएफ टैग एक ऐसा छोटा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण होता है जो रेडियो तरंगों का उपयोग कर वाहन की पहचान और ट्रैकिंग करता है। 

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रमजीत सिंह कंग ने बताया कि बैठक में डम्फर यूनियन के अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि जिले में अब तक 300 वाहनों में आर एफ टैग लगवाए जा चुके हैं। शेष अन्य वाहन स्वामियों से भी अतिशीघ्र आरएफ टैग लगवाने के लिये कहा गया है। बैठक में जानकारी दी गई कि आरएफ टैग से संबंधित जानकारी खनिज विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments