G News 24 : छात्र छात्राओं ने चित्रांकन की आकर्षित और मनमोहक प्रदर्शनी लगाई !

प्राचार्य प्रबुद्ध गर्ग ने विजेताओं को प्रमाण पत्र के साथ पुरस्कृत किया...

छात्र छात्राओं ने चित्रांकन की आकर्षित और मनमोहक प्रदर्शनी लगाई !

​ग्वालियर। मध्य प्रदेश शासन के दिशा-निर्देशानुसार शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1, मुरार (ग्वालियर) में 17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत आज दिनांक 21-09-2026 को विद्यालय परिसर क्लास रूम के सामने ( गैलरी)में छात्र छात्राओं ने अपनी चित्रांकन की आकर्षित और मनमोहक प्रदर्शनी लगाई ।जिससे देशभक्ति, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों से ओत-प्रोत एक भव्य एवं मार्मिक झांकी प्रस्तुत हो रही है । विद्यालय परिसर में आगंतुक , पालक बंधुओं,अधिकारियों, और समस्त आदरणीय शिक्षक और शिक्षिकाओं ने गैलरी में चित्रांकन की प्रदर्शनी की भूरि भूरि प्रशंसा की। 

"इन नन्हे-मुन्ने बाल-कलाकारों द्वारा अपनी तूलिका (ब्रश) से उकेरी गई एक-एक तस्वीर भारतीय संस्कृति और उज्ज्वल भविष्य का अद्भुत समावेश प्रस्तुत करती है। इन चित्रों में केवल रंग नहीं भरे गए हैं, बल्कि इनमें विकसित व सशक्त भारत का एक सुंदर स्वप्न सांसें ले रहा है। बच्चों की यह रचनात्मकता वास्तव में उभरते भारत की अपार शक्ति और नए युग के निर्माण का स्पष्ट संदेश है।"

​​चित्रांकन प्रतियोगिता के विजेता ...

​प्रथम स्थान: किरण सागर कक्षा 11वीं 

​द्वितीय स्थान: प्रतीक निवेश कक्षा 9वीं 

​तृतीय स्थान: मनजीत सिंह कनेरिया कक्षा कक्षा 12 वीं 

​भाषण प्रतियोगिता के विजेता...

​प्रथम स्थान:

 बिंदा कुशवाह कक्षा 11वीं

​द्वितीय स्थान: बालकिशन कुशवाह 9वीं 

​तृतीय स्थान: पलक जैन 12वीं 

​प्राचार्य प्रबुद्ध गर्ग छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और डायरी प्रदान कर सम्मानित किया।​विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए और उन्हें प्रेरित करते हुए प्राचार्य श्री प्रबुद्ध गर्ग ने अत्यंत मार्मिक एवं प्रभावी शब्दों में कहा,​"आज आपने कैनवास पर जो रंग भरे हैं और मंच से जो विचार व्यक्त किए हैं, वे केवल प्रतियोगिता जीतने के साधन नहीं हैं; बल्कि वे मध्य प्रदेश शासन के 'सेवा संकल्प अभियान' की वास्तविक आत्मा हैं। कला और भाषण से प्रतिभा का निखार तो होता ही है, किंतु आपकी यह मेहनत तभी सार्थक होगी जब आप इन विषयों को अपने जीवन और आचरण में आत्मसात करेंगे।"

वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती रेखा मुले, अवधेश कुमार पांडेय,डाॅ उमेश कुमार पाठक,एनसीसी अधिकारी एफओ धर्मपाल सिंह बघेल ,एसओ मुकेश कुमार जाटव,एसओ राघवेंद्र प्रताप सिंह,डाॅ दीप्ती गौड,श्रीमती सीमा गुप्ता,श्रीमती वर्षा देव ,नीरज विलाहटिया पीपी सोलंकी ,ओपी गोयल, ऋचा अग्रवाल,कपिल कांत शर्मा,राजेश कुमार शर्मा, दिलीप सिंह , विकास दुवे ,पल्लव सक्सेना,दीपाली कुलश्रेष्ठ सहित समस्त सम्माननीय शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं समस्त समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments